J&K: आतंकी हमले में 2 जवान शहीद, 4 घायल, सर्च ऑपरेशन जारी

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: जम्मू-पठानकोट मार्ग पर सुंजुवान में आतंकियों ने सेना के कैंप पर हमला किया । इस हमले में भारतीय सेना के 2 जवान शहीद…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: जम्मू-पठानकोट मार्ग पर सुंजुवान में आतंकियों ने सेना के कैंप पर हमला किया । इस हमले में भारतीय सेना के 2 जवान शहीद हो गए और 4 घायल बताए जा रहे हैं । पहले एक हवलदार और उनकी बेटी समेत तीन लोगों के घायल होने की खबर आई थी । जिसमें घायल लड़की की मौत होने की खबर है । फिलहाल सेना ने आतंकियों को घेर लिया है । अब आखिरी ऑपरेशन की तैयारी की जा रही है । इसके साथ ही पुलिस सर्च ऑपरेशन में भी जुटी है । ड्रोन का भी इस्तेमाल किया जा रहा है ।

आतंकी हमले के बाद सुरक्षा कड़ी 

जम्मू में आतंकी हमला होने के बाद आज सुबह उधमपुर में भी सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।राष्ट्रीय राज्य मार्ग होने के कारण कश्मीर से जम्मू आने वाली हर गाड़ी की तलाशी ली जा रही है।बता दें कि उधमपुर राष्ट्रीय राज्य मार्ग होने के कारण आतंकी इसे अपना निशाना कई बार बना चुके हैं और कई आतंकी घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं।सुरक्षा को मद्देनजर रखते हुए और उधमपुर में भी सुरक्षा बढ़ाई गई है।

पाकिस्तान का जलाया गया पुतला

जम्मू में हुए आतंकी हमले को लेकर उधमपुर मे पैंथर्स पार्टी के राज्य प्रधान बलवंत सिंह मनकोटिया की अध्यक्षता में पाकिस्तान का पुतला जलाया गया | साथ ही केंद्र सरकार और राज्य सरकार के खिलाफ भी प्रदर्शन किया गया |

‘UN में पाकिस्तान को आतंकी देश घोषित किया जाए’

मनकोटिया ने कहा कि केंद्र सरकार की गलत नीतियों के कारण ही हमारे जवान शहीद हो रहे हैं । उन्होंने कहा कि सरकार को चाहिए कि UN में पाकिस्तान को आतंकी देश घोषित किया जाए

जम्मू-पठानकोट नेशनल हाइवे पर हाई अलर्ट

सुंजवां में आंतकी हमले के तुरंत बाद सांबा पुलिस अलर्ट हो गई है । जिसके चलते पुलिस ने जम्मू-पठानकोट नेशनल हाइवे पर नाका लगाकर वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी हैबॉर्डर से आने वाली गाडिय़ों की सघन तलाशी ली जा रही है । इसके अलावा सीमावर्ती इलाकों से आने वाली सभी गाडिय़ों की विशेष तौर पर जांच की जा रही है । ताकि कोई चूक ना रह जाए । वहीं पुंछ में भी सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं । बॉर्डर पार से होने वाली हर हरकत पर पैनी नजर रखी जा रही है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *