ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: ये दूध कुछ घंटों बाद आपके घरों तक पहुंच जाएगा | ये दूध आपके शरीर को फिट रखने के की बजाय आप के स्वास्थ्य को खराब करने का काम करेगा | लेकिन स्वास्थ्य विभाग और पुलिस ने इस नकली दूध को जब्त कर लिया है | बरनाला पुलिस के सी आई ऐ स्टाफ ने एक गुप्त सूचना के आधार पर स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से बरनाला के धौला गांव में एक नकली दूध तैयार करने वाली फैक्टरी पर छापेमारी की |
ये फैक्ट्री एक घर के अंदर चलाई जा रही थी | पुलिस ने 150 किलो नकली दूध और नकली दूध तैयार करने वाली सामग्री को जब्त किया | फैक्ट्री अंदर खड़ा दूध का टैंकर और दूध धोने लिए खड़ी गाडिया ये साफ़ करती है कि नकली और मिलावटी दूध का कारोवार बड़े स्तर पर किया जाता था |
स्वास्थ्य विभाग के आधिकारियों की माने बरादम किये गए खाद पदार्थों के सैंपल लेकर लैबार्टरी को भेजे जाएंगे जिस की रिपोर्ट के आधार पर बनती कार्यवाही की जायेगी। अधिकारी जनता को सचेत करते हुए कह रहे है कि दूध में इस्तेमाल किया जाता मिलावटी समान सेहत के लिए भी काफ़ी नुकसानदेह है। पुलिस ने इस कारोवार के आरोपी मालिक को गिरफ़्तार कर बनतीं धारायों के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया है |
Watch Video
https://youtu.be/lkzs-F2I_8o
