ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराध कम होने का नाम नहीं ले रहे है । लगातार महिलाओं की आबरु तार तार होती जा रही है । ताजा मामला जीरकपुर का है जहां आंध्रा बैंक के ब्रांच मैनेजर पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगा है । पीडिता की माने तो शिकायत दर्ज करवाने के बाद भी पुलिस मामले में कोई कार्रवाई नहीं कर रही है । पीडिता लगातार इसांफ की गुहार लगा रही है ।
महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराध कम होने का नाम नहीं ले रहे है । लगातार महिलाओं की आबरु तार तार होती जा रही है । ताजा मामला जीरकपुर का है जहां आंध्रा बैंक के ब्रांच मैनेजर पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगा है । पीडिता की माने तो शिकायत दर्ज करवाने के बाद भी पुलिस मामले में कोई कार्रवाई नहीं कर रही है । पीडिता लगातार इसांफ की गुहार लगा रही है । पीडिता ने सोमवार तक करवाई ना होने पर एसएसपी दफ्तर के बाहर आमरण अनशन पर बैठने की दी चेतावनी दी है ।
बता दें की पीडिता मूल रुप से अमृतसर की रहने वाली है । पीडिता ने शुक्रवार को मोहाली प्रैस क्लब में एक प्रैस कॉन्फ्रैंस के दौरान बताया कि जालंधर के एक ट्रैवल एजेंट ने ब्रांच मैनेजर से ये कह कर मिलवाया था कि अर्जुन चौहान बैंक में ब्रांच मैनेजर है और वो विदेश जाने के लिए उसका लोन करवा देगा,लेकिन बाद में उसने बिजनेस खोलने का झांसा दिया। पीडि़ता ने कहा कि वह अर्जुन के झांसे में आ गई और उसके साथ जीरकपुर फ्लैट में रहने लगी। इस दौरान शादी का झांसा देकर 6 महीने तक दुष्कर्म करता रहा । अब गर्भवती है और आरोपी शादी से इंकार कर रहा है उसे धमकाया जा रहा है। पीडि़त का कहना है कि अर्जुन के खिलाफ जीरकपुर थाने में शिकायत दी थी परंतु पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।
जबकि दूसरी ओर अर्जुन चौहान ने सभी आरोपों से इंकार किया है, मोहाली के एसएसपी कुलदीप सिंह चाहल ने बताया कि मामला मेरे ध्यान में आया था। इस संबंधी डीएसपी को कार्रवाई के लिए शिकायत मार्क कर दी गई है,और जल्द ही जांच के बाद बनती कार्रवाई की जाएगी।
ये कोई पहला मामला नहीं है जब किसी युवती को शादी का झांसा देकर उसके साथ धोखा किया गया हो इससे पहले भी ऐसी कई घटनाएं सामने आ चुकी है लेकिन प्रशासन है कुंभ कर्णीय नींद सोया हुआ है ।
Watch Video
https://youtu.be/4JXf1UrhdK0
