ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: आध्यात्म की आड़ में गुनाहों की काली किताब लिखने वाले बलात्कारी बाबा गुरमीत राम रहीम का एक और गुनाह उजागर हो रहा है और यह गुनाह 7 बेकसूर लोगो की बेदर्दी से ली जान से जुड़ा है | दरअसल बठिंडा के मोड़ मंडी में विधानसभा चुनावों के समय हुए ब्लास्ट के तार डेरा सिरसा और उसके मुखी रामरहीम से जुड़ते नजर आ रहे है |
31 जनवरी 2017 को पंजाब के मोड़मंडी में कांग्रेस प्रत्याशी और गुरमीत राम रहीम के समधि हरमिंदर सिंह जस्सी की जनसभा में एक धमाका हुआ था, जिसमें 5 मासूमों सहित 7 लोगों की जान चली गई थी | तब से लेकर अब तक इस मामले की जांच कर रही पंजाब पुलिस की तफ्तीश में इस मामले के तार डेरा सच्चा सौदा सिरसा से जुड़ते नजर आ रहे है | जांच टीम सिरसा से इस ब्लास्ट के संदर्भ में कई अहम् तथ्य भी जुटा चुकी है | साथ ही मामले में कुछ लोग गवाह के तौर पर खुद पुलिस के सामने भी आए हैं | ये लोग 25 अगस्त से पहले डेरे की वर्कशॉप में काम करते थे |
वही पुलिस सूत्रों के मुताबिक जांच में सामने आया है कि मोड़ मंडी ब्लास्ट में इस्तेमाल प्रेशर कुकर और बैटरी हरियाणा के सिरसा से ही खरीदी गई थी | बैटरी खरीदने गए लोगों ने दुकानदार को डेरा सच्चा सौदा में लगी चारा काटने की एक मशीन में बैटरी लगाने की बात कही थी | साथ ही ब्लास्ट में इस्तेमाल की गई कार को डेरे की बी-वर्कशॉप में तैयार किया गया था | वर्क शॉप में लगे लोगो को लाल रंग की मारूती कार लाकर दी गई थी और इसे सफेद पेंट करने को कहा गया था |
सूत्रों का ये भी कहना है कि घटना स्थल से ब्लास्ट के दौरान सिरसा 16 बार फोन भी किया गया था | पंजाब पुलिस ने इस मामले में गवाह के तौर पर सामने आये चार लोगों के गुरुवार को कोर्ट में बयान भी दर्ज करवा दिए हैं और पुलिस का दावा है कि वो मामले की तह तक पहुंच चुकी है और बहुत जल्द गुनहगारों का खुलासा भी हो जायेगा |
वही राम रहीम के नजदीकी रिश्तेदार भूपिंदर सिंह गोरा ने चंडीगढ़ में लिविंग इंडिया न्यूज़ के साथ की बातचीत के दौरान आरोप लगाया है कि डेरा सच्चा सौदा सिरसा में अनुयायियों को फिल्म की शूटिंग के बहाने हथियार चलाने की ट्रेनिंग दी जाती थी ।
मंडी ब्लास्ट का डेरा का कनेक्शन !
डेरे में ही रची गई थी ब्लास्ट की साजिश !
बलात्कारी बाबा का एक और बड़ा गुनाह !
ब्लास्ट में गई थी सात लोगो की जान
हमदर्दी बटोरने के लिये किया गया ब्लास्ट !
डेरा में दी जाती थी हथियार चलाने की ट्रैनिंग !
Watch Video
https://youtu.be/VpeUr8yV0tU
