ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: विधानसभा चुनाव के दौरान हल्का मौड़ मंडी में कांग्रेसी उम्मीदवार की जन सभा में हुए बम कांड को लेकर पुलिस ने एक बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले से संबंधित चार व्यक्तियों को तलवंडी साबो अदालत में पेश किया और साथ ही पुलिस ने इस सामले से संबंधी अहम सुराग मिलने का भी दावा किया है।
गौरतलब है कि साल 2017 की पंजाब विधानसभा के चुनाव प्रचार के दौरान 31 जनवरी की शाम को विधानसभा हल्का मौड़ मंड़ी से कांग्रेस के उम्मीदवार हरमिंदर सिंह जस्सी की जन सभा के निकट ब्लास्ट हो गया था। इस ब्लास्ट में 4 बच्चों सहित 6 लोगों की मौत हो गई थी जबकि कई लोग घायल हो गए थे।
हरमंदर सिंह जो डेरा सिरसा गुरमीत राम रहीम के समधी है वो भी इस बम कांड में बाल बाल बचे थे। चुनावी सभा में बलास्ट कार को डेरे की वर्कशॉप में ही असेम्बल हुई थी। इस कार को डेरे के ही लोगों ने बनाई थी। इस कार को किसके कहने पर बनाई गई थी इस का खुलासा होना बाकी है। मामले को गंभीरता से लेते हुए बम कांड की वारदात को अंजाम देने वाले अपराधियों को पकड़ने के लिए स्पेशल जांच टीम का गठन किया गया। हालांकि इस मामले से संबंधी कोई पुख्ता सुराग ना मिलने के कारण जांच रूकने वाली थी। पर इस मामले पर फिर से चर्चा शुरू होने लगी है।
स्पेशल जांच टीम के अधिकारी ने बताया कि इस मामले से जुड़े गवाहों ने अपना बयान दर्जा करवाया। इस समय सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए हुए थे। उन्होने गवाहों के बारें में कोई भी जानकारी ना देते हुए कहा कि इससे उनकी जान को खतरा हो सकता है। अधिकारी ने ये भी बताया कि बम कांड को लेकर डेरे के साथ कई जगहों पर छानबिन की गई। इस दौरान उनके हाथ कई अहम सबुत लगे है। सूत्रों के हवाले से पता चला है कि डेरे की वर्कशाप में काम करने वालें को हवाह के तौर पर अदालत में पेश किया।
https://youtu.be/Zf6ScA7vv3o



