ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: श्री मुक्तसर साहिब के गांव कुराईवाला से 20 जनवरी को पड़ोस में एक विवाह समारोह में शिरकत करने गया 12 साल का छात्र लापता हो गया था | जिसके बाद लापता छात्र का शव गांव के फिरनी वाले छप्पड़ में बरामद हुआ था | जिसके बाद गिद्दड़बाहा पुलिस पर गांव के एक लड़के को शक के आधार पर थाने लाकर उसकी पिटाई करने के गंभीर आरोप लगे हैं | पीड़ित के मुताबिक पुलिस उसे थाने उठा ले गई और बुरी तरह मारपीट करके जबरन हत्या कबूल करने के लिए कहा | लेकिन जब उसने ऐसा करने से इनकार किया तो पुलिस ने उसके गुप्तांगों पर करंट लगाया और जब उसकी तबियत बिगड़ने लगी तो पुलिस ने उसे गिद्दड़बाहा के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया | उधर पुलिस ने सभी आरोपों को सिरे से खारिज किया है |
छात्र का अपहरण कर हत्या का मामला
पुलिस पर मारपीट कर आरोप कबूलने का आरोप
पुलिस ने आरोपों को नकारा
Watch Video
https://youtu.be/wBc-Bxud_3s
