ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: लुधियाना की फैक्ट्रियों में आग लगने का सिलसिला जारी है। लुधियाना से ऐसा ही एक और मामला सामने आया है।
जानकारी अनुसार बाजवा नगर में सत्यम गारमेंट्स फैक्ट्री में भयानक आग गई। फैक्ट्री तीन मंजिल की है और आग दूसरी और तीसरी मंजिल पर लगी।
जिस कारण आसपास की फैक्ट्रियों को खाली करवाना पड़ा।
https://www.youtube.com/watch?v=g01k2mNNQiQ
बताया जा रहा है कि आग पर काबू पाने के लिए फायर ब्रिगेड की पांच गाड़ियां घटना वाले स्थान पर पहुंची।
फिलहाल अभी आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।



