दिल्ली में पहले इंसानियत मरी फिर ‘दिलवाले’, तमाशबीनों के लिए सबक का दिन !

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया : दिलवालों की दिल्ली फिर शर्मसार हो गई। एक जख्मी इंसान सड़क पर पड़ा रहता है, एक नौजवान उसे अस्पताल ले जाने…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया : दिलवालों की दिल्ली फिर शर्मसार हो गई। एक जख्मी इंसान सड़क पर पड़ा रहता है, एक नौजवान उसे अस्पताल ले जाने के लिए मदद मांगता है, लेकिन तमाशा देखने में भरोसा रखने वाली दिल्ली का दिल नहीं पिघला। अगर घायल को सही समय पर अस्पताल ले जाया जाता तो उसकी जान बचाई जा सकती थी। यह सारा वाकया 5 फरवरी को हुआ। और, जब इस घटना के कारण को जानेंगे तो भरोसा नहीं होगा।

मामूली विवाद पर गोली मारकर हत्या

दरअसल, विनोद मेहरा कार से भांजे कुणाल के साथ एक शादी से लौट रहे थे। भलसावा डेयरी के पास एक दूसरी कार ने उन्हें टक्कर मार दी। विनोद ने दूसरी कार के ड्राइवर को ठीक से गाड़ी चलाने को कहा और आगे बढ़ गए। लेकिन दूसरी कार उनके पीछे लग गई। आखिर में विनोद की कार के आगे अपनी कार लगाकर रास्ता रोक दिया। दूसरी कार में सवार तीन लोग वहां पहुंचे और हंगामा शुरू कर दिया। अचानक विनोद को गोली मार दिया गया।

दर्शक बनने वालों से विनोद का सवाल

विनोद को मामूली कहासुनी में गोली मार दी जाती है। वो सड़क पर गिर जाते हैं। उनका भांजा लोगों से मदद मांगता है। लेकिन, कोई उनकी सहायता करने नहीं आता है। इसी बीच कुणाल की ट्यूशन टीचर उधर से गुजरीं। उन्होंने विनोद-कुणाल को देखते ही कार रोक दी। कुणाल के साथ विनोद को लेकर अस्पताल पहुंचीं। अस्पताल में विनोद को मृत घोषित कर दिया जाता है। यह खौफनाक घटना दिल्ली के खतरनाक मिजाज को बताने के लिए काफी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *