अमृतसर: 1984 सिख दंगा मामले के दोषी को चौराहे में टांग देना चाहिए- नवजोत सिंह सिद्धू

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: अमृतसर में पत्रकारों को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि एयर एशिया की कुआलंपुर के लिए अमृतसर से…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: अमृतसर में पत्रकारों को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि एयर एशिया की कुआलंपुर के लिए अमृतसर से फ्लाइट शुरू होने जा रही है। इससे अमृतसर एयरपोर्ट को काफी फायदा होगा। विदेशो में पंजाबी काफी संख्या में रहते है। हमारे बच्चे औस्ट्रॉलिया में पढ़ते है। उनके लिए ये फ्लाइट फायदेमंद रहेगी। अमृतसर वासियों को ये फ्लाइट दीवाली गिफ्ट है ।

श्वेत मलिक की ओर से यह कहना की बर्मिंघम फ्लाइट उन्होंने शुरू कराई है इसपर सिद्धू ने कहा कि हमें पार्टियो से ऊपर उठ कर श्री अमृतसर साहिब के लिए काम करना चाहिए। ना कि अपनी तारीफ करनी चाहिए।

सुखबीर बादल की ओर से शुरू की जा रही पोल खोल रैली पर सिद्धू ने कहा कि जनता खुद समझदार है, जनता ने सुखबीर बादल को रास्ता दिखाते हुए तभी सत्ता से बाहर हुए किया ।

सिद्धू ने मेहताब सिंह गिल रिपोर्ट पर बोलते हुए कहा पिछली सरकार का जबर बाहर आ रहा है। तो वहीं रेत माफिया पर सिद्धू ने कहा कि मुख्यमंत्री इसपर सख्त कार्रवाई कर रहे हैं। कैप्टन अमरिंदर के कहने पर विधायक खुद अपना इनकम टैक्स का भुगतान करेंगे जिससे सरकार पर वित्तीय बोझ कम होगा । वहीं टाइटलर मामले पर सिद्धू ने कहा कि जो दोषी पाया जाए उसे चौराहे में टांग देना चाहिए ।

पंजाब के कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने अमृतसर में प्रेससवार्ता कर विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की , क्या कुछ कहना है सिद्धू का आपको सुनाते हैं |

Watch Video

https://youtu.be/fqjiMibkPGY

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *