ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: रेवाड़ी-दिल्ली रेल मार्ग पर एक प्रेमी युगल ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी । लोगों ने इसकी सूचना रेलवे पुलिस को दी । पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतक की तलाशी ली तो युवक की पहचान जींद के हीरका गांव के रूप में हुई ।
पुलिस ने बताया कि दोनों एक ही गांव के रहने वाले हैं । मृतका तीन बच्चों की मां है तो मृतक भी दो बच्चों का पिता है । पुलिस ने घटना की सूचना परिजनों को दे दी है । दोनों शवों को रेवाड़ी के सिविल अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया है ।


