ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया : 1984 सिख कत्लेआम में कांग्रेस नेता जगदीश टाइटलर के शामिल होने के पुख्ता प्रमाण मिले हैं। दरअसल, यह दावा अकाली दल ने सोमवार को किया और बताया कि उनके पास सिख कत्लेआम में जगदीश टाइटलर के शामिल होने से जुड़ी सीडी है। शिरोमणि अकाली दल के नेता मनजीत सिंह जीके ने बताया है कि ‘उनके पास जगदीश टाइटलर की एक सीडी है। इसमें वो सिख विरोधी दंगों में शामिल होने की बात कह रहे हैं।’ साथ ही, आरोप लगाया कि 1984 में इंदिरा गांधी की हत्या के बाद जगदीश टाइटलर ने सिखों के खिलाफ लोगों को भड़काने का काम किया था।
https://youtu.be/UNMyWTTD9v8
बता दें 4 जनवरी को SC ने दिल्ली के ट्रायल कोर्ट को जगदीश टाइटलर के खिलाफ एक साल के अंदर पूरा करने का आदेश दिया है। दूसरी तरफ, खुद पर लगाए जा रहे आरोपों से जगदीश टाइटलर ने इंकार किया है। उन्होंने कहा है कि सीडी में दिखाई देने वाला शख्स कोई और है। वहीं, सीडी के सामने आने के बाद से पंजाब से लेकर देश की राजनीति में अचानक उबाल आ गया है। अकाली दल और कांग्रेस पार्टी आमने-सामने हैं। दोनों तरफ से बयान दिए जा रहे हैं। भले ही जगदीश टाइटलर खुद को बेकसूर बता रहे हों। लेकिन तय है कि आने वाले समय में यह मामला गंभीर आरोप-प्रत्यारोप से गुजरेगा।
(www.livingindianews.co.in सीडी के सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।)
