खालिस्तान 2 : कैप्टन अमरिंदर की कैनेडा के PM की यात्रा पर छाई खामोशी के मायने !

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया : विदेश में रहने वाले पंजाब के लोगों को आकर्षित करने के उद्देश्य से पंजाब के CM कैप्टन अमरिंदर सिंह ने ‘कनेक्ट…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया : विदेश में रहने वाले पंजाब के लोगों को आकर्षित करने के उद्देश्य से पंजाब के CM कैप्टन अमरिंदर सिंह ने ‘कनेक्ट विश योर रूट्स’ (Connect With Your Roots) कार्यक्रम की शुरूआत की है। दूसरी तरफ, फरवरी में कैनेडा के PM जस्टिन ट्रूडो की भारत यात्रा के दौरान अमृतसर आने का कार्यक्रम है। इसके बावजूद अभी तक पंजाब सरकार की तरफ से साफ नहीं किया गया है कि कैनेडा के PM का आधिकारिक स्वागत किया जाएगा या नहीं। हालांकि, राज्य सरकार कह रही है कि अभी तक कैनेडा के PM की अमृतसर यात्रा की केंद्र सरकार से जानकारी नहीं मिली है। अगर केंद्र सरकार राज्य सरकार को सूचित करती है तो प्रोटोकॉल के तहत कैनेडा के PM जस्टिन ट्रूडो का स्वागत किया जाएगा। लेकिन, अभी तक सरकार की तरफ से कुछ भी साफ नहीं किया गया है। 

खालिस्तान के समर्थन से खफा पंजाब के CM

दरअसल, पंजाब के CM कैप्टन अमरिंदर सिंह की कैनेडा के PM जस्टिन ट्रूडो की अमृतसर यात्रा पर जारी खामोशी के मायने बहुत हैं। इसकी शुरूआत काफी पहले हो चुकी थी, जब पिछले साल अप्रैल में कैनेडा के पहले सिख रक्षा मंत्री हरजीत सिंह सज्जन की पंजाब यात्रा के दौरान ना तो कैप्टन अमरिंदर सिंह उनसे मिलने पहुंचे और ना ही कोई वरिष्ठ अधिकारी ही उनके साथ दिखे। असल में कैप्टन अमरिंदर सिंह कैनेडा सरकार की खालिस्तान समर्थित नीति से आक्रोशित हैं। कुछ समय पहले खालिस्तान आउटफिट के एक कार्यक्रम में कैनेडा के PM जस्टिन ट्रूडो के शामिल होने पर भारत ने कड़ा ऐतराज जताया था। दूसरी तरफ पंजाब में इसका काफी विरोध हुए था। खुद कैप्टन अमरिंदर सिंह ने जस्टिन ट्रूडो सरकार की आलोचना की थी। मतलब साफ है कि कैनेडा सरकार की नीति से पंजाब सरकार नाखुश है। 

विदेशी जमीन से पंजाब के खिलाफ साजिश

एक समय पंजाब में खालिस्तान बनाने के लिए कई तरह की साजिशें की गई। आगे चलकर जब सरकार ने रूख कड़ा किया तो खालिस्तान बनाने की मांग शांत होती चली गई। हालांकि, आगे चलकर खालिस्तान विरोधी गतिविधियां विदेश से संचालित होने लगी। इसमें कैनेडा, इटली और UK शामिल हैं। दरअसल, यहां रहने वाले पंजाबी मूल के लोगों से खालिस्तान के नाम पर बहुत रूपये भी वसूले जाने लगे। और, जब से कैनेडा में जस्टिन ट्रूडो सत्ता में आए हैं, उनके मंत्रिमंडल में शामिल सदस्यों के कई बार खालिस्तान से जुड़ाव सामने आ चुका है। यही कारण है कि कैप्टन अमरिंदर सिंह कैनेडा के PM की अमृतसर यात्रा में दिलचस्पी नहीं ले रहे हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *