जत्थेदार अजीत सिंह कोहाड़ का दिल का दौरा पड़ने से हुआ निधन

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: अकाली दल के विधायक जत्थेदार अजीत सिंह कोहाड़ का निधन हो गया | कोहाड़ को दिल का दौरा पडऩे पर शाहकोट के एक…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: अकाली दल के विधायक जत्थेदार अजीत सिंह कोहाड़ का निधन हो गया | कोहाड़ को दिल का दौरा पडऩे पर शाहकोट के एक निजी अस्पताल ले जाया गया। डाक्टरों ने हालत नाजुक देखते हुए उन्हें जालंधर के एक निजी अस्पताल में शिफ्ट कर दिया |  

जहां उपचार के दौरान उनका निधन हो गया। 78 साल के कोहाड़ शिरोमणि अकाली दल के जिला जत्थेदार थे। वह 5 बार विधायक चुने गए। वह अकाली सरकारों में जेल मंत्री, पुनर्वास मंत्री और परिवहन विभाग जैसे महत्वपूर्ण पदों पर रहे। उनकी मौत पर पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने दुःख जताया |

पूर्व मुख्य मंत्री प्रकाश सिंह बादल, अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल के साथ अकाली नेता और भाजपा के सीनियर नेताओं ने दुख जताया है।

 जत्थेदार अजीत सिंह कोहाड़ का निधन

दिल का दौरा पड़ने से हुआ निधन

जालंधर के एक निजी अस्पताल में तोड़ा दम

सियासी नेताओं ने जताया दुख

Watch Video

https://youtu.be/YIDGuPKvsbc

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *