गोरखा सैनिकों के नीचे होंठ के नीचे फंसे टोपी के स्ट्रिप का सच पता है आपको?

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया : एयर मार्शल सैम मानेकशॉ ने गोरखा सैनिकों के बारे में कहा था ‘अगर कोई यह कहता है कि उसे मरने से…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया : एयर मार्शल सैम मानेकशॉ ने गोरखा सैनिकों के बारे में कहा था ‘अगर कोई यह कहता है कि उसे मरने से कोई डर नहीं लगता तो वह झूठ बोल रहा है या फिर वह एक गोरखा सैनिक है।’ दरअसल, गोरखा सैनिकों की बहादुरी से इतिहास भरा पड़ा है। लेकिन, कभी आपने गोरखा सैनिकों की टोपी को देखी है। अगर आपका जवाब हां है तो आपने गोरखा सैनिकों की निचले होंठ के नीचे फंसी टोपी की स्ट्रिप पर गौर किया होगा। आपको हम बता रहे हैं आखिर गोरखा सैनिकों की टोपी की स्ट्रिप होठों के नीचे क्यों फंसी होती है?

कद बराबर दिखाने के लिए निचले होंठ के नीचे फंसाते स्ट्रिप

गोरखा सैनिकों का कद थोड़ा छोटा होता है। वो सेना के अन्य जवानों से बराबर दिखें, इसलिए टोपी की स्ट्रिप को निचले होंठ के नीचे फंसाते हैं। इससे गोरखा सैनिकों का कद एक समान दिखाई देता है।

बातूनी सैनिकों को दुश्मनों पर नजर रखने में करता है मदद

कहा जाता है गोरखा सैनिका बातूनी होते हैं। इसलिए, उनकी टोपी का स्ट्रिप निचले होंठ के नीचे फंसाने के लिए डिजाइन किया जाता है। ताकी, सैनिक बात कम करते हैं और दुश्मनों पर नजर रख पाते हैं।

निचले होंठ के नीचे स्ट्रिप रहने से सैनिकों को मिलती सुरक्षा

निचले होंठ के नीचे स्ट्रिप रहने से गोरखा सैनिकों को सुरक्षा मिलती है। दरअसल, अगर कोई दुश्मन पीछे से सैनिकों की टोपी खींचे तो वह बाहर निकल जाता है। इससे सैनिक हमले में सुरक्षित रह पाते हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *