ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: अब आपको एक ऐसी कहानी बताएंगे, तो सभी कैंसर प्रड़ितों के लिए एक प्रेरणा का स्रोत बन सकती है। मौत को मात देने वाली सुदेश की कहानी बहुत ही संघर्षपूर्ण रही है। 1995 में पहले कमर दर्द उसके बाद हार्ट की बीमारी फिर शुगर और आखिर में कैंसर का पता चला तो जिंदगी तन्हा हो गई। लेकिन कैसर से लड़ने का फैसला लिया और अपनी जिंदगी आबाद कर ली।
घर में काम कर रही इस महिला का नाम है सुदेश कुमारी । सुदेश कुमारी वो महिला है जिसने कैंसर को हरा कर ज़िंदगी और मोत के बिच की जंग लड़ी और अंत में जीत ज़िंदगी की हुई और कैंसर जैसी बिमारी को मात दी यही नहीं उस समय सुदेश कुमारी का होंसला टूटा जब डॉक्टरों दुवारा सुदेश कुमारी को ऑपरेशन करने से मना कर दिया हमारा कैंसर डे पर सलाम है सुदेश कुमारी को ।
सुदेश कुमारी ने अपनी ज़िंदगी में बहुत संघर्ष किया सबसे पहले सन 1995 में कमर की दर्द से पीड़ित हुए उसके बाद बीमारियों ने उन्हें अपने वश में कर लिया उसके बाद शुगर ब्लड प्रेशर दिल की बीमारी और फिर सन 2012 में कैंसर के बारे में पता चला दिल की बीमारी होने की वजह से सुदेश कुमारी की हार्ट बीट महज 25 रह गयी जिस वजह से उन्हें दिल में भी दर्द रहने लगा और कैंसर ने सुदेश कुमारी की कमर ही तोड़ दी अपने बच्चो की शादी के सपने चकनाचूर कर दिए लकिन सुदेश कुमारी ने हिम्मत नहीं हारी और कैंसर की बिमारी से लड़ने का फैंसला किया ।
कैंसर की बीमारी की दवाइया खाने के बाद डॉक्टर को ऑपरेशन की बात कही और जब सब टेस्ट हुए तो डॉक्टर ने साफ़ तोर पर ऑपरेशन करने से मना कर दिया क्योंकि हार्ट बीट महज 25 थी और इतनी हार्ट बीट में जान का खतरा है रुस्वा होकर घर आने कुछ दिनों बाद सुदेश कुमारी फिर डॉक्टर और अपने रिस्क पर ऑपरेशन करने की बात कही जिसके बाद डॉक्टर ऑपरेशन करने को राजी हुआ और ऑपरेशन हुआ ।
कैंसर और ज़िंदगी के इस ऑपरेशन में आखिकार जीत ज़िंदगी की हुई और आज सुदेश कुमारी अपने परिवार के साथ सुख की ज़िंदगी जी रही है घर के काम भी करती है कुसुम शर्मा के मुताबिक उनका अपनी सास के साथ काफी प्रेम है एक बार उन्होंने उनको देखने की आस खो दी थी लकिन अगर आज वह उनके साथ है तो ये उनकी सास की हिम्मत और आतम विस्वाश है जो वह ज़िंदगी और कैंसर की लड़ाई में जीती है
इसके बाद कैंसर जैसी गंभीर बीमारी को मात देकर सुदेश ने न केवल खुद को ‘पुनर्जीवित’ किया, बल्कि इस रोग से जिंदगी की जंग लड़ रहे लोगों को बचाने के लिए बेड़ा उठा समाज के लिए प्रेरणा स्रोत बन गई है।
खुद की हिम्मत ने बढ़ाया आत्मबल
सुदेश अकेले ही जीती कैंसर से जंग
कई बीमारियों ने घेरा लेकिन हार नहीं मानी
Watch Video
https://youtu.be/6ENhWxPoIpA
