अमृतसर: चोर को ज़रा ध्यान से देखिए, ये चोर कोई पुरुष नहीं, ब्लकि महिला है

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: अमृतसर में एक ऐसी चोरी की घटना सामने आई है जिसे देखकर आप सन्न रह जाएंगे । एक महिला चोर गेट फांद कर…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: अमृतसर में एक ऐसी चोरी की घटना सामने आई है जिसे देखकर आप सन्न रह जाएंगे । एक महिला चोर गेट फांद कर घर के अंदर घुसती है और फिर सीसी टीवी की तारे काट कर चोरी की वारदात को अंजाम देती है ।

तस्वीरों को ज़रा ध्यान से देखिए सीढ़ियों से दौड़कर दो लोग भाग रहे हैं जिसमें एक का चेहरा छुपा हुआ है और एक आदमी गिरता पड़ता उसके पीछे भाग रहा है । दरअसल ये गिरता पड़ता पीछा करने वाला आदमी मकान मालिक है और उसके आगे आगे दौड़ने वाला नकाब पोश चोर पुरुष नहीं ब्लकि एक महिला है । इस महिला चोर का कारनामा जानकर आप चौंक जाएंगे जी हां क्योंकि इस महिला चोर ने चोरी करने के लिए जो कुछ भी किया वो इतना आसान भी नहीं है । ये महिला चोर पहले दरवाजे से कूदकर घर में घुसी फिर सीसीटीवी की तार काटकर चाबी ढूंढती है । चाबियां मिलने के बाद महिला चोरी की वारदात को अंजाम दे ही रही थी कि अचानक मकान मालिक को शक हुआ कि घर में कोई है और उसने उठकर देखा तो महिला चोर दिखी मालिक ने महिला को पकड़ने की कोशिश की तो महिला ने घर के मालिक के ऊपर ही हमला कर दिया ।

लेकिन मकान मालिक ने बहादुरी दिखते हुए इस जीन टीशर्ट में आई चोर महिला को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया । दरअसल पकड़ी गई महिला चोर उनकी पुरानी नौकरानी है । इस महिला ने पहले भी इस घर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया था । महिला को पुलिस के हवाले किया गया था जिस का मामला कोर्ट में चल रहा है । इसी बीच महिला ने फिर से चोरी की वारदात को अंजाम देने की कोशिश की । लेकिन घर वालों ने इलाके के लोगों की मदद से इस महिला को पुलिस के हवाले कर दिया है ।

फिलहाल इस महिला चोर को पुलिस ने गिरफ्तार कर कार्रवाई शुरु कर दी है । लेकिन एक तरफ तो महिलाओं के साथ बलात्कार जैसी घटनाएं सामने आती है जिससे महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल उठते हैं और वहीं दूसरी ओर इस तरह की महिला चोरी की वारदात को अंजाम देने के लिए अकेली ही रात को किसी के घर में घुर जाती है ।

Watch Video

https://youtu.be/NgbdQzDlyLk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *