ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: फिरोजपुर में फाजिल्का रोड पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। हादसे में 6 साल के बच्चे की मौत हो गई।
जानकारी मुताबिक रोड क्रास करते वक्त तेज रफ्तार कार ने बच्चे को टक्कर मारी। जिस कारण मौके पर ही बच्चे की मौत हो गई। मृतक बच्चे का नाम हेमराज था।
मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्चे के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की अगली कारवाई शुरू कर दी है।


