ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया : पंजाब के लोगो को एक बार फिर से बिजली का झटका लगने वाला है। पंजाब सरकार पावरकॉम के घाटे को कम करने के लिए बिजली की दरों में वृद्धि कर सकती है।
पहले भी पंजाब सरकार ने बिजली की दरों को बढ़ाया था जिसको अप्रैल 2017 से लागू भी कर दिया था। अब 1 अप्रैल से राज्य में बिजली की दरों में बढ़ोत्तरी हो सकती है।
इसके लिए पावरकॉम ने एक अप्रैल से बिजली की दरों की बढ़ोतरी करने के लिए पंजाब स्टेट रेगुलेटरी कमीशन के पास वर्ष 2018-19 के लिए वार्षिक राजस्व प्राप्तियां अपील दायर कर दी है।
पावरकॉम ने अपना कैरिंग कॉस्ट का नुकसान दिखा कर राजस्व अंतर की भरपाई के लिए बिजली की दरों को बढ़ाने की मांग की है। जिसके कारण कहा जा सकता है कि एक अप्रैल से बिजली की दरें बढ़ सकती हैं।



