#PunjabGangsters: उड़ता पंजाब नहीं,भटकता पंजाब: नाम, पैसा और दहशत !

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: जी हां, हम बात कर रहे हैं भटकते पंजाब है । भटकते युवाओं की, भटकते पंजाब की जवानी की, कैसे पंजाब की जवानी…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: जी हां, हम बात कर रहे हैं भटकते पंजाब है । भटकते युवाओं की, भटकते पंजाब की जवानी की, कैसे पंजाब की जवानी परत दर परत खराब होती रही। और पंजाब का युवा कैसे कमल को छेड़, जुर्म की राह पर निकल पड़ा है। बात करते हैं उस समय की जब पंजाब ज्यादा विकसित नहीं हुआ था । उस समय पंजाब में जमीन के दाम कम थे, और जैसे ही पंजाब में कारोबार बढ़ा वैसे वैसे जमीन के दाम भी दिन दोगने और रात चौगने होने लगे। जिसके बाद हर कोई जमीन पर पैसा खर्च करने लगा लोग रातों रात अमीर बनने लगे । ऐसे में जाहीर कि कुछ युवा जो और तेजी से अमीर बनने का खाब देखने लगे । जिसके लिए उन्होंने दूसरों की जमीन पर कब्जा करना शुरु कर दिया। इतना ही नहीं, अगर कोई वो उनके रास्ते आता तो वो उसका मर्डर कर उसे अपने रास्ते से हटा देते। जैसे जैसे वक्त गुजरता गया, वैसे वैसे ये बदमाश नशा तस्करी करने लगे ।

पंजाब में नशा तस्करी करना आम होता चला गया । जिसके कारण पंजाब का युवा हर वक्त नशे में डूबता चला गया और अपना भविष्य नशे में डूबाता चला गया। जिसकी हकीकत साल 2016 में बॉलीवुड की एक फिल्म आई थी ‘उड़ता पंजाब’, फिल्म में दिखाया गया था कि किस तरह पंजाब में ड्रग्स का खौफनाक खेल खेला जाता है। कहानी फिल्मी थी, लेकिन हकीकत में उतनी ही सच जितना हमारा सांस लेना है। फिर, चाहे फिल्मों के जरिए पंजाब में ड्रग्स, हथियारों की तस्करी और गैंगस्टर्स के खौफ की कहानी दिखाई जाती है। भले ही आप फिल्म में पंजाब के गैंगस्टर्स को देखकर खुश हो लें, लेकिन हकीकत काफी खतरनाक है।

दूसरी ओर नशे का व्यापार करने से गैंगस्टर्स काफी अमीर होते हैं और खुद को मजबूत करने निकल पड़ते है । गैंगस्टर्स ने नशा तस्करी कर हथियार खरीदने शुरु कर दिए ताकि उसका रसूल और दहशत बरकरार रहे। और वे दूसरे गैंगस्टर्स पर भी भारी पड़े। इतना ही नहीं, जब गैंगस्टर्स का सम्राज्य बड़ता चला गया । तब उन्हें महसूस होने लगा कि अब उन्हें और गुर्गे चालिए । जो उनका साम्रज्य को संभाल सकें। और उनके नाम की दहशत को बरकरार रख सके। जिसके लिए गैंगस्टर्स ने पंजाब के युवाओं को अपनी गैंग में शामिल करना शुरु कर दिया । जिसके लिए वे अकसर लंबे-चोड़े युवाओं को अपनी गैंग में शामिल होने का मौके देने लगे। तो दूसरी ओर शायद उन्हें इसका एहसास नहीं था कि वे अंजाने में पंजाब में गैंगवार को बड़ावा दे रहे हैं। तो वहीं जब गैंगस्टर युवाओं का भर्ती कर रहे थे । तब पंजाब में एक और दौर आया जिसमें ज्यादातर युवा जिम जाने लगा और फिटनेस पर ध्यान देने लगा । ताकि वो किसी गैंग का हिस्सा बन सके, ताकि दुनिया पर राज कर सके। ऐसे में पंजाब ने कई दौर देखे जिसमें जमीन से एक तुफान उठा और नशे के तरह पंजाब की रगो में दहशत भरता चला गया ।

Watch Video

https://youtu.be/_Xu4eRD8xFs

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *