ऑनलाइन शॉपिंग करने वाले रहें सावधान, नहीं तो साबुन से धोते रहेंगे हाथ!

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: जमाना डिजिटल इंडिया का है। डिजिटल मतलब हर चीज मोबाइल से होता है। चाहें वो चैटिंग, कॉलिंग या फिर ऑनलाइन शोपिंग हो। मोबाइल…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: जमाना डिजिटल इंडिया का है। डिजिटल मतलब हर चीज मोबाइल से होता है। चाहें वो चैटिंग, कॉलिंग या फिर ऑनलाइन शोपिंग हो।

mobile

मोबाइल फोन का सबसे ज्यादा इस्तेमाल ऑनलाइन शॉपिंग के लिए किया जाता है। ऑनलाइन शॉपिंग मतलब किसी भी वस्तु को मोबाइल फोन में देख कर ऑडर कर देना। जिस कारण ऑनलाइन शॉपिंग कभी कभार भारी भी पड़ जाती है क्योकि ये निर्धारित नहीं होता है कि जिस चीज का ऑडर किया जा रहा है वो वैसी ही मिलेंगी या वो वहीं मिलेंगी।

flipkart

जिस कारण उपभोक्ता के पास पछताने के इलावा कुछ भी नहीं होता। ऐसे ही ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट से फोन मंगवाना एक व्यक्ति को महंगा पड़ गया। इस व्यक्ति ने 50 हज़ार से भी ज्यादा कीमत वाला फोन ऑनलाइन ऑडर किया था। पर उसको फोन की जगह 50 रूपए वाला साबुन मिला।

flipkart 1

मुबंई के रहने वाले 26 साल के तबरेज़ महबूब ने फ्लिपकार्ट को आईफोन-8 का आर्डर दिया था पर उसको डिलीवरी के समय उसको कुछ और ही मिला। तबरेज़ ने बताया कि उसने ऑर्डर की पेमेंट भी कर दी थी। जब उसके पास फोन की डिलीवरी आई तो वो देख कर हैरान था।

flipkart 2

55 हज़ार वाले आईफोन की जगह 50 रुपए का साबुन था। जिस कारण तबरेज ने फ्लिपकार्ट के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ऐसा पहली बार नहीं हुआ है कि फ्लिपकार्ट के उपभोक्ता को अपने ऑर्डर की जगह कुछ और मिला हो। ऐसे ही कई धोखे के मामले कंपनी पर दर्ज किए जा चुके है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *