ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया : गुरुग्राम के रेयान इंटरनेशनल स्कूल के छात्र प्रद्युमन की हत्या के बाद दूसरी खौफनाक घटना सामने आई है। उत्तर-पूर्व दिल्ली के करावल नगर के एक निजी स्कूल परिसर में 14 साल के एक छात्र को दोस्तों ने पीट-पीटकर मार डाला। गुरुवार की सुबह मृतक छात्र तुषार का शव टॉयलेट में मिला था। तुषार सादत नगर स्थित जीवन ज्योति पब्लिक स्कूल में 9वीं का स्टूडेंट था। वह गुरुवार की सुबह स्कूल पहुंचा। करीब 10.30 बजे छात्रों ने उसे स्कूल के बाथरूम में पड़ा देखा।
दूसरी तरफ मृतक के परिजनों की मानें तो 9वीं के स्टूडेंट तुषार का कुछ छात्रों से झगड़ा हुआ था। इसके बाद छात्रों ने उसकी पीट-पीटकर हत्या कर दी और शव को टॉयलेट में छिपा दिया। पुलिस ने शुक्रवार को तुषार की हत्या मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया। हालांकि, घटना के वक्त सीसीटीवी में पांच लोग दिखाई दे रहे हैं। पिछले छह महीने के दौरान दिल्ली में ऐसे चार मामले सामने आ चुके हैं। वहीं तुषार की इस तरह से हत्य के बाद अभिभावकों में खौफ का माहौल देखा जा रहा है।
