तौफिक की मदद को पहुंचे एयरफोर्स के जवान, इलाज के लिए हेलीकॉप्टर से पहुंचाया अस्पताल

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया : इंडियन एयरफोर्स के जवान युद्ध भूमि में दुश्मनों को पलभर में धूल चटा देते हैं। वहीं, जरूरत पड़ने पर मदद को भी…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया : इंडियन एयरफोर्स के जवान युद्ध भूमि में दुश्मनों को पलभर में धूल चटा देते हैं। वहीं, जरूरत पड़ने पर मदद को भी तुरंत पहुंच जाते हैं। कुछ ऐसी ही खबर श्रीनगर से आई है जहां पलक झपकते ही सेना के जवान एक मरीज को हेलीकॉप्टर से लेकर अस्पताल पहुंचा देते हैं। दरअसल, गुरेज के नौ साल के तौफिक को पेट में तीव्र दर्द शुरू हो गया था। उसे बेहतर इलाज के लिए श्रीनगर ले जाने के कोई साधन नहीं थे। इसकी सूचना श्रीनगर एयरफोर्स स्टेशन को मिलती है।

दूसरी तरफ गुरेज के खराब मौसम में हेलीकॉप्टर को उड़ान भरने में दिक्कत आ रही थी। जैसे ही मौसम साफ हुआ एयरफोर्स के जवान तौफिक की मदद को पहुंच जाते हैं। तौफिक को हेलीकॉप्टर से बेहतर इलाज के लिए श्रीनगर पहुंचाया जाता है। स्कवाड्रन लीडर विनायक सिंह सिकरवार और सह-पायलट लक्ष्य मित्तल की अगुवाई में एयरफोर्स की टीम ने एक बच्चे की जान बचाने में सफलता पाई। इंडियन एयरफोर्स के जवानों की दिलेरी पर तौफिक और उसके परिवार वाले शुक्रिया कहने से नहीं चूके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *