फरवरी से बदल गए हैं रेलवे में रिजर्वेशन के नियम, जो आपको जानना बेहद जरूरी है!

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया : वित्त मंत्री अरुण जेटली ने गुरुवार को लोकसभा में आम बजट के साथ ही रेल बजट प्रस्तुत किया। हालांकि, उन्होंने नई…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया : वित्त मंत्री अरुण जेटली ने गुरुवार को लोकसभा में आम बजट के साथ ही रेल बजट प्रस्तुत किया। हालांकि, उन्होंने नई ट्रेन की घोषणा तो नहीं की। लेकिन, रेलवे ने फरवरी से रिजर्वेशन में कई बदलाव किए हैं। हम यहां आपको बता रहे हैं कि रिजर्वेशन के नए नियम जो आपको जानना बेहद जरूरी है।

ट्रेन छूटने के बाद भी आपकी सीट रहेगी कंफर्म, बस ये करना होगा

  • नए आरक्षण फार्म में दिव्यांगों और थर्ड जेंडर की पहचान के लिए अलग कॉलम जोड़ा गया है। वहीं अब यात्रा के दौरान राजधानी और शताब्दी के यात्री ट्रेन में खाना लेने और नहीं लेने का विकल्प चुन सकेंगे।
  • ट्रेन कैंसिल होने की स्थिति में आपको पूरा रिफंड मिलेगा। अगर ट्रेन बीच में ही रद हो जाती है तो रेलवे आपको अल्टरनेट ट्रांसपोर्ट उपलब्ध कराएगा। अगर ऐसा नहीं होता है तब भी यात्री फुल रिफंड ले सकते हैं।
  • अगर आपको डेस्टिनेशन की जगह पहले आने वाले स्टेशन का रिजर्वेशन मिला है तब भी आप डेस्टिनेशन स्टेशन तक सफर कर सकते हैं। इसके लिए आपको ट्रेन में बैठने के बाद टीटीई से संपर्क करना होगा।
  • अगर ट्रेन मिस हो गई तो आप टीडीआर फाइल करके किराये का 50 प्रतिशत वापस मिल जाएगा। टिकट गुम होने पर आप सफर कर सकते हैं। इसके लिए बोर्डिंग स्टेशन से डुप्लीकेट टिकट ले सकते हैं।
  • रिजर्वेशन के बावजूद ट्रेन मिस हो जाए फिर भी टीटीई आपकी सीट अगली दो स्टेशनों तक किसी और का अलॉट नहीं कर सकता है। अगर आप अगले स्टेशन से ट्रेन पकड़ते हैं तो सफर जारी रख सकते हैं।
  • किसी पक्षी के साथ सफर करने की स्थिति में आपको उसे लगेज वैन में रखना होगा। पक्षी के सुरक्षा और खाने-पीने की जिम्मेदारी आपकी होगी। वहीं पक्षी को साथ ले जाने के पहले आपको फॉर्म भरना पड़ेगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *