आम आदमी को नहीं, राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और राज्यपाल की सैलरी में बढ़ोतरी

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: बजट से सबकी नजरें इनकम टैक्स में राहत पर टिकी हुई थी । देश भर के नौकरी पेशा वाले लोग इस बजट में…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: बजट से सबकी नजरें इनकम टैक्स में राहत पर टिकी हुई थी । देश भर के नौकरी पेशा वाले लोग इस बजट में आयकर छूट की उम्मीद लगाए बैठे थे ।

लेकिन आम आदमी को राहत देने के बजाय सरकार ने माननीयों को तोहफा दिया है । राष्‍ट्रपति समेत देश के ऊंचे पदों पर बैठे लोगों की सैलरी में सुधार के लिए बजट में खाका पेश किया गया है ।

राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति की सैलरी को बढ़ाकर क्रमश: 5 लाख और 4 लाख रुपये प्रतिमाह करने का प्रस्ताव किया गया है । राज्यपालों का वेतन 3.5 लाख रुपये प्रतिमाह होगा । इसी तरह सांसदों की सैलरी महंगाई के मुताबिक हर 5 साल में रिवाइज होगी । वित्तमंत्री अरुण जेटली ने संसद में पेश 2018-19 के बजट भाषण में राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और राज्यपालों का वेतन बढ़ाने की घोषणा की । इससे पहले इनके वेतन में बढ़ोतरी 1 जनवरी, 2006 को की गई थी ।

आम आदमी को नहीं, माननीयों को तोहफा

राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और राज्यपाल की सैलरी में बढ़ोतरी

प्रधानमंत्री की सैलरी बढ़ाने का भी रखा प्रस्ताव

सांसदों के भी आए अच्छे दिन

Watch Video

https://youtu.be/QSGh8ayQtfw

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *