ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पंजाब सरकार ने गरीब लोगो को लेकर एक मुहीम शुरू की है। जिसके तहत जिन लोगो को कल्याणकारी स्कीमों का लाभ नहीं मिल पा रहा है।
उनको स्कीमों के साथ जोड़ कर लाभ दिया जाएगा। पंजाब सरकार ने एक सर्वे के दौरान ये पता लगाया है कि 2 लाख के करीब ऐसे लोग हैं जिनको स्कीमों का लाभ नहीं मिल पा रहा है।
पंजाब सरकार का ये भी कहना है कि पूर्व अकाली भाजपा सरकारों के समय गरीब लोगो के नामों को कल्याणकारी स्कीमों से दूर रखा गया है।
इन लोगो को किस वजह से दूर रखा गया था अभी इन कारणों का पता नहीं लग पाया है। फिलहाल पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने इन स्कीमों में और लोगों को शामिल करने के लिए अपनी सहमति दे दी है।



