ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया से जल्द अलविदा कहने वाले है। इसकी जानकारी उन्होने अपने ट्विटर अकाउंट पर ट्वीट करके दी है।
गौरतलब है कि ट्विटर ने उनके फॉलोअर्स को कम कर दिया है जिस कारण वो अपना ट्विटर अकाउंट बंद करने वाले है।
T 2599 – TWITTER ..!!!?? you reduced my number of followers .. !!??HAHAHAHAHAHAHA .. !! thats a joke .. time to get off from you .. thank you for the ride .. 😠😠😠 .. there are many 'other' fish in the sea – and a lot more exciting !! pic.twitter.com/85c15pDif4
— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) January 31, 2018
उन्होने ट्वीट करके कहा कि ट्विटर तुमने मेरे फॉलोअर्स को कम कर दिया। यही सही समय है तुम्हें छोड़ने का। सभी जानते है कि महानायक सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव रहते है। वो अपने फैंस के लिए तस्वीरों को साझा करते रहते है।
इतना ही नहीं अमिताभ बच्चन का अपना एक पर्सनल ब्लॉग भी है। जिसमें वो काफी कुछ लिखते रहते है। पर ट्विटर ने उनके फॉलोअर्स को कम कर दिया है जिस कारण उन्होने ट्विटर से अपनी नाराजगी ज़ाहिर की है।


