ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया : पंजाब के गैंगस्टर विक्की गौंडर के एनकाउंटर के बाद उसके परिवारवाले पुलिस की कारवाई पर सवाल उठाए हैं। साथ ही यह भी कह रहे है कि उन्होंने झूठा एनकाउंटर किया है। Li न्यूज़ पर विक्की गौंडर के परिवार का बड़ा खुलासा, विक्की गौंडर के मामा गुरभेज सिंह की वीडियो वायरल हो रही है।
इसमें वो बता रहे है कि विक्की गौंडर को आरोप की नगरी में किस वजह से लाया गया था। वीडियो में वो कांग्रेस के पूर्व MLA का नाम लेकर उन पर सारे आरोप लगा रहे हैं। उन्होंने तो यहां तक कहा कि सारे केस हैंडल करने की बात की जा रही थी।
वीडियो में उन्होंने कहा कि नेता पहले किसी के बेटे को गुंड़ा बनाकर उनका गलत इस्तेमाल करते हैं फिर उनको खुद ही मरवा कर शाबाशी भी बटोरते हैं। विक्की गौंडर खुद अंडरवर्ल्ड में नहीं आया था बल्कि उसको लाया गया था ताकि उसका गलत इस्तेमाल किया जा सके।
विक्की गौंडर ने उस कांग्रेसी नेता के साथ काम किया करता था उस दौरान ही उससे पहला खुन हो गया था। जब वो जेल में चला गया था तो कांग्रेसी नेता ने कहा था कि उसके बाहर आ जाने के बाद वो दोनों मिलकर सरपंच का चुनाव लड़ेंगे। इसके बाद विक्की गौंडर उसकी शह में काम करता रहा और गैंगस्टर बन गया।
आज उसको मरवा कर सभी खुश हो रहे है। गौरतलब है कि उन्होंने वीडियों में उस कांग्रेसी लीडर का नाम लेकर उन पर गंभीर आरोप मढ़ दिए हैं।




