ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया : टीम इंडिया ने U-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप में पाकिस्तान को 203 रनों से करारी शिकस्त देकर फाइनल में जगह बनाई है। मैच के दौरान भारतीय खिलाड़ियों ने बॉलिंग, बैटिंग और फिल्डिंग में शानदार प्रदर्शन किया। भारतीय टीम के युवा खिलाड़ियों ने जब फिल्डिंग की कमान संभाली तो साफ हो गया पाकिस्तान एक रन बनाने में भी नाकों चने चबाने पड़ेंगे। जब टीम इंडिया ने पाकिस्तान को पटखनी दिया तो खेलप्रेमी सेलिब्रेशन में डूब गए।
Here Comes Indian Boys with Flying Skills. Bravo Team India (U-19). Congratulations on thrashing Pakistan in Semifinal Match. #WCU19 #INDvsPAK pic.twitter.com/ndu25ns6Jf
— Abhishek Mishra 🇮🇳 (@iamviyogi) January 30, 2018
दरअसल, फिल्डिंग के दौरान टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने दो शानदार कैच लेकर स्टेडियम में बैठे और टीवी से चिपके खेलप्रेमियों को शानदार तोहफा दिया। पहला कैच फाइन लेग में खड़े शिवम मावी ने लिया। ईशान की गेंद पर पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज मुहम्मद जैद आलम ने जोरदार बल्ला घुमाया। लगा बॉल बाउंड्री पार जाएगी। लेकिन बॉल और बाउंड्री के बीच शिवम मावी खड़े हो गए। शिवम ने बॉल को दोनों हाथों में पकड़कर पाकिस्तान को गहरा झटका दिया।
Second Catch By Prithvi Shaw. Mind Blowing Effort. Need Nothing To Say. #U19WC #INDVSPAK pic.twitter.com/7Mjj9TPTje
— Abhishek Mishra 🇮🇳 (@iamviyogi) January 30, 2018
मैच के दौरान दूसरा शानदार कैच कप्तान पृथ्वी शॉ ने लिया। पृथ्वी गली में तैनात थे। ईशान ने गेंद डाली और इमरान शाह ने शॉट खेला। लगा गेंद बाउंड्री पार जाएगी। लेकिन, गेंद सीधे कप्तान पृथ्वी शॉ के हाथों में गई। कुछ सेकेंड के दौरान ही पृथ्वी ने कैच करके पाकिस्तान को झटका दे दिया। कैच काफी मुश्किल था, लेकिन कप्तान पृथ्वी शॉ ने कोई गलती नहीं की। बता दें अब फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया का मुकाबला शनिवार को ऑस्ट्रेलिया के साथ होगा।
