मोगा: अज्ञात चोर हजारों रुपए की नकदी लेकर फरार, CCTV में दिखे 3 अज्ञात लोग

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: मोगा की गुरु नानक मार्कीट में स्थित 5 दुकानों के शटर तोड़कर अज्ञात चोर हजारों रुपए की नकदी लेकर फरार हो गए। चोरी…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: मोगा की गुरु नानक मार्कीट में स्थित 5 दुकानों के शटर तोड़कर अज्ञात चोर हजारों रुपए की नकदी लेकर फरार हो गए। चोरी की घटना का पता चलने पर थाना सिटी मोगा के प्रभारी ने अन्य पुलिस कर्मचारियों सहित मौके पर पहुंचे और जांच कर आसपास के लोगों से पूछताछ की |

पीड़ित पवन कुमार ने बताया कि वह करियाने का काम करते हैं। सुबह जब दुकान पर पहुंचे तो देखा कि दुकान का शटर टूटा पड़ा है। इस पर दुकान में जाकर जांच की तो पता चला कि अज्ञात चोर काऊंटर के गल्ले का ताला तोड़कर करीब 15-16 हजार रुपए ले गए। वहीं शिवा ट्रेडर के संदीप कुमार ने कहा कि वह बीड़ी-सिगरेट का काम करते हैं। अज्ञात चोरों ने उनकी 2 दुकानों के शटर तोड़े और गल्ले में से 25-30 हजार रुपए ले गए।

इसी तरह करियाने का काम करने वाले ज्योति ट्रेडर्स के विजय कुमार ने बताया कि अज्ञात चोरों ने उनकी 2 दुकानों के शटर तोड़े और गल्ला तोड़कर 28-30 हजार रुपए चोरी कर ले गए। एक साथ 5 दुकानों के शटर तोडऩे की घटना से दुकानदारों में हड़कंप मच गया। वहीँ पुलिस ने सीसीटीवी के आधार पर जाँच शुरू कर दी है।

5 दुकानों के शटर तोड़कर चोरी ने उड़ाए हजारों

अज्ञात चोर हजारों रुपए की नकदी लेकर फरार

गुरु नानक मार्कीट के दुकानदारों में मचा हड़कंप

CCTV फुटेज में दिखे 3 अज्ञात लोग

Watch Video

https://youtu.be/EV3Cj3lEcXc

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *