गाड़ी ने व्यक्ति को एक किलोमीटर तक घसीटा, लाश रख कर लोगों ने किया प्रदर्शन

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: लहरागागा के गांव चोटियां में ग्रामीणों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया है।  दरअसल एक व्यक्ति को अज्ञात कार चालक ने टक्कर मार…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: लहरागागा के गांव चोटियां में ग्रामीणों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया है।  दरअसल एक व्यक्ति को अज्ञात कार चालक ने टक्कर मार दी। इतना ही नहीं कार सवार व्यक्ति को बोनट पर ही एक किलोमीटर तक घसीटता ले गया, जिससे व्यक्ति की मौत हो गई। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। लेकिन पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। इससे गुस्साए ग्रामीणों ने मृतक का शव सड़क पर रखकर जाम लगा दिया और पुलिस प्रसाशन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। साथ ही जल्द से जल्द आरोपी कार चालक को गिरफ्तार करने की मांग की।

 ग्रामीणों का पुलिस प्रसाशन के खिलाफ प्रदर्शन

पुलिस पर लापरवाही के लगाए आरोप

रोड़ पर लाश रख कर लोगों ने किया प्रदर्शन

गाड़ी ने व्यक्ति को एक किलोमीटर तक घसीटा

Watch Video

https://youtu.be/qltFkmQ6mns

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *