क्या विक्की गौंडर का रिमोट पाकिस्तान के हाथ मेें था ?

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पंजाब के मोस्ट वाटेंड गैंगस्टर विक्की गौंडर को लेकर पंजाब पुलिस ने एक बड़ा खुलासा किया है। पंजाब पुलिस का कहना है कि…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पंजाब के मोस्ट वाटेंड गैंगस्टर विक्की गौंडर को लेकर पंजाब पुलिस ने एक बड़ा खुलासा किया है। पंजाब पुलिस का कहना है कि विक्की गौंडर का सम्पर्क पाकिस्तान के साथ भी था।

vicky gounder 3

एनकाउंटर के बाद मौके पर बरामद हुए मोबाइल फोन में से दो पाकिस्तान के नम्बर प्राप्त हुए है। विक्की गौंडर और प्रेमा लाहौरिया पाकिस्तान के आईएसआई ट्रेनिंग कैम्प में रह कर हरमीत सिंह उर्फ हैपी पीएचडी के इशारे पर काम किया करते थे।

vicky gounder 1

पंजाब पुलिस का मानना है कि गौंडर की तरफ से हुई वारदातों में आईएसआई का ही हाथ हो सकता है। क्योकि जिस जगह पर विक्की गौंडर और लाहौरिया का एनकाउंटर हुआ है वो पाकिस्तान की सीमा से केवल 6 किलोमीटर की दूरी पर ही है।

vicky gonder 2

पंजाब की इंटेलिजेंस टीम ये पता लगाने में लगी हुई है विक्की गौंडर को पाकिस्तान से फोन कब से आ रहे है और इनका इंटरनेशनल बार्डर पर छिपे रहने का मकसद क्या था।

vicky gonder 3

पुलिस का ये भी मानना है कि इन गैंगस्टरों के मोबाइल फोन में पाकिस्तान का नम्बर मिलना इस बात का प्रमाण दे रहा है कि पुराने खालिस्तानियों के इलावा पाकिस्तान की खुफ़िया एंजेसियां ने पंजाब के गैंगस्टरों को पालना शुरू कर दिया है।

vicky gonder 4

फिलहाल गौंडर के एनकाउंटर के बाद राजस्थान पुलिस भी जांच कर रही है। इसके इलावा पंजाब की इंटेलिजेंस टीम गैंगस्टर का पाकिस्तान के साथ कनेक्शन को लेकर बारीकी से जांच कर रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *