ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया : पंजाब-राजस्थान बार्डर के गांव लक्खा में खूंखार गैंगस्टर विक्की गौंडर और प्रेमा लाहौरिया के एनकाउंटर के मामले में सिय़ासत गर्म हो चुकी है। बता दें कि अकाली दल के प्रधान सिमरनजीत सिंह मान ने पुलिस के एनकाउंटर के दावे को फर्ज़ी कहा है।
दूसरी सिय़ासी पार्टियों ने भी इस बारे में अपने अपने विचार रखे हैं। आम आदमी पार्टी के प्रदेश उप प्रधान अमन अरोड़ा ने एनकाउंटर पर पुलिस प्रशासन की प्रशंसा की है। वहीं इन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि जो गैंग अकाली दल के राज में पिछले दस साल से राज करती आई है, उनको अब कांग्रेस के राज में मारा जा रहा है।
ऐसा इसलिए किया जा रहा है ताकी कांग्रेस पार्टी अपने हिसाब से नए गैंगस्टर को पैदा कर सके। अकाली दल ने अपने कार्यकाल के दौरान नशा, गैरकानूनी माइनिंग के लिए इन गैंगस्टर्स का इस्तेमाल करती आई है। अब कांग्रेस भी अकाली दल की राह पर आगे बढ़ चुकी है।
इस मामले में अकाली दल के नेता दलजीत सिंह चीमा का कहना है कि इस एनकाउंटर पर अभी अकाली दल अपना कोई भी बयान नहीं देगा। एनकाउंटर की सही रिपोर्ट पब्लिक में आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
दलजीत चीमा ने यह भी कहा है कि अकाली दल के राज में पंजाब दस साल तक शांत रहा था। लेकिन जब से कांग्रेस की कैप्टन अमरिंदर सरकार सत्ता में आई है कानून का उल्लंघन किया जा रहा है। आए दिन आपराधिक वारदातों को अंजाम दिया जा रहा है और सरकार सिर्फ बयानबाजी तक ही सिमटी हुई है।




