ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया : गैंगस्टर एक ऐसा नाम जो जेहन में आते ही खौफ का माहौल पैदा कर देता है। लेकिन अब ऐसा लगता है कि पंजाब पुलिस इस खौफ को खत्म करने के लिए मैदान में उतर गई है।
क्योंकि अगर बात करे जिला गुरदासपुर की तो बटाला पुलिस ने पिछले कुछ समय से कई कुख्यात गैंगस्टरों पर नकेल कस उन्हें जेल की सलाखों के पीछे डाल दिया है। लेकिन अभी भी बटाला पुलिस की लिस्ट में तीन कुख्यात गैंगस्टर बचे हुए हैं। जिन्हें पकड़ने के लिए गुरदासपुर पुलिस जी जान से तलाश रही है।
बता दें कि गुरदासपुर में करीब 19 गैंगस्टर थे, जिन्होंने अपना खौफ फैला रखा था। इनमें से पुलिस ने 10 को जेल भेज दिया और 6 गैंगस्टर पेरोल पर बाहर है बाकि तीन गैंगस्टर्स की तलाश की जा रही है।


