पंजाब में गैंगस्टर्स का खौफनाक चेहरा, जिसे देखकर सहम जाएगी आपकी आत्मा!

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया : नाभा जेल ब्रेक के मास्टरमाइंड और पंजाब अंडरवर्ल्ड के मोस्टवांटेड गैंगस्टर विक्की गौंडर उर्फ हरजिंदर सिंह भुल्लर 26 जनवरी को पुलिस…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया : नाभा जेल ब्रेक के मास्टरमाइंड और पंजाब अंडरवर्ल्ड के मोस्टवांटेड गैंगस्टर विक्की गौंडर उर्फ हरजिंदर सिंह भुल्लर 26 जनवरी को पुलिस के साथ एनकाउंटर में मारा गया। विक्की के साथ उसके दो सहयोगी प्रेमा लाहौरिया और सुखप्रीत उर्फ बुड्ढा की भी मौत हुई है। विक्की गौंडर की मौत के साथ ही पंजाब में गैंगस्टर्स का आतंक थम जाएगा, इसे इतनी आसानी से नहीं कहा जा सकता है। दरअसल, विक्की गौंडर की मौत के बाद पंजाब का एक बदसूरत चेहरा सामने आया है, जिसे देखने के हिम्मत सभी में नहीं होती है। यह भी हो सकता है लोग, पुलिस और राजनेता इस चेहरे को देखने की जहमत ना उठाएं।

ड्रग्स, हथियारों का खतरनाक शौक और गैंगस्टर्स का खौफ!

साल 2016 में बॉलीवुड में एक फिल्म आई थी ‘उड़ता पंजाब’, फिल्म में दिखाया गया था कि किस तरह पंजाब में ड्रग्स का खौफनाक खेल खेला जा रहा है। कहानी फिल्मी थी, लेकिन हकीकत में उतनी ही सच जितना हमारा सांस लेना है। फिर, चाहे ‘रूपिंदर गांधी’ की जिंदगी पर बनी फिल्म हो या कोई अन्य फिल्म। फिल्मों के जरिए पंजाब में ड्रग्स, हथियारों की तस्करी और गैंगस्टर्स के खौफ की कहानी दिखाई जाती है। भले ही आप फिल्म में पंजाब के गैंगस्टर्स को देखकर खुश हो लें, लेकिन हकीकत काफी खतरनाक है। इतना ज्यादा खतरनाक की पुलिस के आला अधिकारी से लेकर पंजाब की सरकार तक चैन से सांस नहीं लेती है।

राज्य सरकार के ढीले रवैये के चलते गंभीर हुई समस्या!

पंजाब में गैंगस्टर्स का चलन नया नहीं है। विक्की गौंडर, रूपिंदर गांधी, जयपाल सिंह, रॉकी, शेखोन मुडकी, काला धनौला के गैंग इनमें से ही एक हैं। अगर पुलिस की रिपोर्ट को मानें तो फिलवक्त पंजाब में छोटे-बड़े 60 गैंग्स सक्रिय हैं। अगर इन गैंग्स से जुड़े अपराधियों की बात करें तो इनकी संख्या 500 के भी पार चली जाएगी। सरकार स्कूलों में बेहतर शिक्षा मुहैया नहीं करा पा रही है। दूसरी तरफ किसानों के लिए कुछ खास किया नहीं जा रहा है। इन दोनों के कारण राज्य की अर्थव्यवस्था चौपट होती जा रही है। राज्य के अधिकांश युवाओं के पास नौकरी नहीं है। इसका सीधा और खतरनाक असर राज्य में अपराध के बढ़ते ग्राफ पर पड़ रहा है।

विक्की गौंडर के सहारे खोज सकते हैं समस्या का जवाब!

एनकाउंटर में मारे जाने के बाद विक्की गौंडर ने कई सवालों का जवाब भी दे दिया है। दरअसल, विक्की गौंडर के आसरे आपको जवाब मिल सकता है कि कैसे मुक्तसर के सरावां बोदलां गांव का रहने वाले एक आम युवा आगे चलकर खतरनाक गैंगस्टर बन जाता है। पंजाब एक समय आतंकवाद से जूझता रहा तो फिर ड्रग्स और गैंगस्टर्स का खौफ सिर चढ़कर बोलने लगा। इसका सीधा कारण सरकार के कार्य करने का तरीका रहा। सरकार ने वादे तो बहुत किए, लेकिन समय गुजरने के साथ ही सारे वादों को भुला दिया गया। युवाओं को भविष्य बनाने का माध्यम नहीं मिल रहा था। बस, यहीं से उन्होंने हथियार उठाकर खौफनाक सफर की शुरूआत की। दुर्भाग्य यह रहा कि नामी गैंगस्टर्स युवाओं को बड़ी आसानी से अपनी तरफ आकर्षित कर रहे थे।

रियल एस्टेट बिजनेस के साथ में बढ़ी गैंगस्टर्स की संख्या!

एक दशक पहले पंजाब में रियल एस्टेट बिजनेस अचानक बढ़ने लगा। जमीन अब बिजनेस बन गई थी। बड़े पैमाने पर रूपये लगाए जा रहे थे। जहां देखो बड़े-बड़े अपार्टमेंट्स बनाए जाने लगे। कहने का मतलब है कि रियल एस्टेट से रातोंरात लोग करोड़ों कमाने लगे थे। इसने भी युवाओं की अपनी तरफ आकर्षित किया। बड़ी संख्या में युवा रियल एस्टेट से जुड़कर कमाने लगे। इसके साथ ही रियल एस्टेट में धाक जमाने के लिए बाहुबालियों की जरूरत होने लगी। आगे चलकर यह खेमेबाजी में तब्दील हो गई। यहीं से शुरू हुआ पंजाब में गैंगस्टर्स का खौफनाक कल्चर। क्योंकि कल तक जो युवा दूसरे के लिए काम करते थे वो खुद बिजनेस में कूद चुके थे।  

खेल का मैदान को छोड़ अंडरवर्ल्ड की दुनिया में कूदे खिलाड़ी

रियल एस्टेट से रातोंरात अमीर बने युवा जाने-अनजाने में अपराध के दलदल में धंसते जा रहे थे। वहीं कई नामी खिलाड़ी खेल के मैदान से अंडरवर्ल्ड में दाखिल हो गए। हालांकि, विक्की गौंडर के गैंगस्टर बनने का कारण दूसरा था, लेकिन वो भी एक खिलाड़ी था। जबकि शेरां खूबन उर्फ गुरशहीद सिंह और जयपाल सिंह भी खेल के मैदान का जाना-पहचाना नाम था। दरअसल, यह पंजाब के युवाओं का मिजाज रहा है, जिसने ड्रग्स और अंडरवर्ल्ड की जिंदगी बना लिया। वो जिंदगी जिसकी सांसें सिर्फ गोलियां तय करती हैं। अब यह पंजाब पुलिस को तय करना है कि वो अपराध रोकती है या विक्की गौंडर जैसे दूसरे गैंगस्टर को पनपने का मौका देती है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *