ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पंजाब–राजस्थान में स्थित हिंदूमलकोट के इलाके में पुलिस एनकाउंटर में मारे गए गैंगस्टर विक्की गौंडर का श्री मुक्तसर साहिब के गांव सरावा बौदला में अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विक्की गौंडर की अंतिम विदाई के दौरान उसकी बहनों ने विलाप करते हुए अर्थी पर अपने भाई के सिर पर सहरा सजाया।
आपको बता दें कि भारी संख्या में लोग गैंगस्टर विक्की गौंडर की अंतिम विदाई पर पहुंचे हुए थे।
इस दौरान पुलिस ने सुरक्षा के सख्त प्रबंध किए हुए थे।



