ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पंजाब के प्रचलित विक्की गौंडर को आखिरकार पुलिस ने मार गिराया है। इसकी मौत के बाद जहां पुलिस को माहौल में शांती मिलने की उम्मीद है।
वही दूसरी और पंजाब पुलिस को शेरा खूबन के ग्रुप ने फेसबुक पेज पर पंजाब पुलिस को सरेआम धमकी दी है।
शेरा खूबन ने पंजाब पुलिस को धमकी देते हुए कहा कि पंजाब पुलिस ने झुठा मुकाबला करते हुए उनके भाईयों को जान से मार दिया है। जैसे की आपको पहले भी कहा था कि एक मारोंगे तो आपके छह मरेंगे।
पंजाब पुलिस आप सावधान रहो किसी के बेटे को कैसे मारते है हम आपको बताएंगे। आपको बता दे कि शेरा खूबन के ग्रुप ने पंजाब पुलिस को सोशल मीडिया पर खुलेआम धमकी दी है।



