ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: काफी समय से पंजाब सरकार की नाक में दम करने वाले कुख्यात गैंगस्टर विक्की गौंडर का पंजाब पुलिस ने एनकाउंटर कर दिया। साथ में उसके दो साथी प्रेमा लाहोरिया और सुखप्रीत भी मारे गए। कानून व्यवस्था को लेकर चर्चाओं में रहने वाली पंजाब पुलिस के लिए ये ख़ुशी और सफलता के पल थे।
लेकिन खुशी तो प्रदेश के मुखिया को इतनी हुई कि उन्होंने एनकाउंटर के चंद मिनटों के बाद ही tweet कर DGP पंजाब सुरेश अरोड़ा और OCCU टीम को बधाई दी। वहीं सोचने की बात यह है कि CM का इतनी जल्दी tweet करना और बधाई देना लगता है जैसे एनकाउंटर पहले से ही तय था और tweet पहले से ही लिखा था। बस खबर आने पर tweet का बटन दबाना था।आपको बता दें की इससे पहले भी गोंडर को पकड़ने के लिए पुलिस दिन रात मेहनत कर रही थी। लेकिन पिछले कुछ समय से गौंडर आगे आगे पुलिस पीछे पीछे थी।
लेकिन पुलिस के हाथों से गौंडर भाग निकलता था। पर 26 जनवरी का दिन शायद गौंडर के लिए आखिरी दिन था। गौरतलब है कि आखिर एनकाउंटर के लिए 26 जनवरी का ही दिन क्यों चुना गया। क्या इस से पहले भी पंजाब पुलिस एनकाउंटर कर सकती थी।
क्या हर बार जिंदा पकड़ने की कोशिशें नाकाम होने की वजह से एनकाउंटर ही करना जरूरी था। इसमें एक सवाल यह भी खड़ा होता है कि विक्की गौंडर पर दस लाख रुपये का इनाम था और गौंडर जिस दोस्त के घर में रह रहा था लखविंदर लखा को पुलिस ने ज़िंदा पकड़ा उसे खरोच भी नही आई।
क्या यह कहा जाए कि अपनो ने ही गौंडर को मरवा दिया। फिलहाल जिस तरह से विक्की गौंडर का एनकाउंटर हुआ है। पंजाब के गैंगस्टरों के लिए यह अच्छी खबर नही हैं।


