ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पंजाब के मास्टरमाइंड और अंडरवर्ल्ड मोस्ट वांटेड गैंगस्टर विक्की गौंडर को पनाह देने वाले लखविंदर सिंह लक्खा को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।
आपको बता दें कि विक्की गौंडर उर्फ हरजिंद्र सिंह पुलिस एनकाउंटर में मारा गया।
जिसके बाद पुलिस ने राहत की सांस ली। विक्की गौंडर की मौत के बाद मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पंजाब पुलिस को बधाई दी।
साथ ही उन्होने कहा कि गैंगस्टर का एनकाउंटर करने वाले एआईजी गुरमीत सिंह चौहान और इंस्पेक्टर विक्रम बराड़ को सम्मानित किया जाएगा।
गौरतलब है कि बिकानेर से खास टीम एनकाउंटर वाले स्थान पर जांच कर रही है।
इसके बाद गंगानगर के सिवल अस्पताल में लाशों का पोस्टमाटम किया जाएगा।





