विक्की गौंडर मतलब ‘पंजाब अंडरवर्ल्ड का बेताज बादशाह’, जिसने जो चाहा वो किया!

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया : नाभा जेल ब्रेक के मास्टरमाइंड और पंजाब अंडरवर्ल्ड का मोस्ट वांटेड गैंगस्टर विक्की गौंडर उर्फ हरजिंद्र सिंह शुक्रवार को अबोहर के…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया : नाभा जेल ब्रेक के मास्टरमाइंड और पंजाब अंडरवर्ल्ड का मोस्ट वांटेड गैंगस्टर विक्की गौंडर उर्फ हरजिंद्र सिंह शुक्रवार को अबोहर के हिंदू मलकोट में पुलिस एनकाउंटर में मारा गया। अपने इशारे पर पंजाब पुलिस के साथ ही अंडरवर्ल्ड को नचाने वाले विक्की गौंडर की मौत के बाद पुलिस ने राहत की सांस तो ली है, लेकिन मरने के पहले तक विक्की ने ना सिर्फ पुलिस को कड़ी चुनौती दी, बल्कि अपना रूतबा भी कायम रखा था। विक्की गौंडर के बारे में कहा जाता था कि वो जो चाहता था पंजाब अंडरवर्ल्ड में वही होता था। उसकी नाफरमानी करने की साहस किसी में नहीं थी। दूसरे गैंगस्टर या तो उसके साथ हो लिए या पंजाब छोड़कर फरार हो गए। जिसने उसकी बात नहीं मानी, वो मौत की नींद सो गया। डिस्कस थ्रो का खिलाड़ी रह चुके विक्की ने गैंगस्टर सुक्खा काहलवां की हत्या के बाद जीटी रोड पर भांगड़ा किया था। इसके बाद ही विक्की गौंडर पंजाब अंडरवर्ल्ड में फेमस हो गया था।

फिल्मी स्टाइल में जेल से हुआ था फरार

27 नवम्बर 2016 को नाभा जेल से विक्की गौंडर समेत कई मोस्टवांटेड क्रिमिनल और आतंकी फरार होने में सफल हो गए थे। इसमें खालिस्तान लिबरेशन फोर्स का हेड हरमिंद्र सिंह मिंटू, गैंगस्टर विक्की गौंडर, कुलप्रीत सिंह नीटा दयोल समेत 6 कैदियों को चार वाहनों में आए बदमाश ने 12 मिनट के अंदर छुड़ाकर फरार हो गए थे। पिछले एक साल के दौरान पुलिस ने फरार मिंटू, नीटा, अमनदीप, गुरप्रीत शेखों को गिरफ्तार कर लिया। इसके बावजूद पुलिस विक्की गौंडर और आतंकवादी कश्मीर सिंह का पता लगाने में सफल नहीं हो सकी। पुलिस तमाम हाथ-पैर मारती रही, लेकिन विक्की आजाद रहा।

पंजाब से लेकर केंद्र तक हुआ था हंगामा

हैरानी की बात यह है कि नाभा जेल ब्रेक को इतने हिम्मत से अंजाम दिया गया था कि राज्य से लेकर केंद्र तक की सरकार हिल चुकी थी। 12 मिनट के दौरान करीब सौ राउंड फायरिंग करके बदमाशों ने अपने खतरनाक मंसूबे जाहिर कर दिए थे। हालात यह बन गए थे कि केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने राज्य से रिपोर्ट मांगी थी। आनन-फानन में पंजाब सरकार ने एसआईटी का गठन कर दिया था और एडीजीपी की इसका जिम्मा थमा दिया। लेकिन विक्की के हौसले नहीं टूटे। वो खुलेआम घूमता रहा और पुलिस को ललकारता रहा।

vicky gounder encounter punjabpolice

फेसबुक पर ऐलान करता था विक्की अपने प्लान

शायद विक्की गौंडर पंजाब अंडरवर्ल्ड का पहला ऐसा गैंगस्टर था जो फेसबुक के सहारे अपनी उपस्थिति के बारे में बताता रहता था। हालात यह था कि विक्की फेसबुक पर अपने पोस्ट्स से बताता रहता था कि वो आगे क्या करेगा। यहां तक कि पुलिस पर भी आरोप मढ़ता रहता था कि उसे कई झूठे आरोपों में फंसाया जाता रहा है। कुछ महीने पहले ही विक्की गौंडर ने फेसबुक पर एक पोस्ट करके बताया था कि वो जल्द ही अपने विरोधियों से बदला लेगा। हालांकि फिर वो शांत हो गया। उसके पोस्ट्स पर बड़ी संख्या में युवा आकर लाइक और कमेंट्स करते थे। मतलब साफ था कि विक्की कहीं ना कहीं युवाओं को आईडियल बन चुका था। उसकी सफलता फिल्मी थी और अधिकांश युवा उसके जैसी शोहरत कमाना चाहते थे।

साथियों की गिरफ्तारी से टूट गया तिलिस्म

नाभा जेल ब्रेक के बाद जिस विक्की गौंडर की परछाई तक को पुलिस नहीं पकड़ पा रही थी आखिर शुक्रवार को उसका एनकाउंटर कैसे हो गया? क्योंकि जिस आनन-फानन में पुलिस ने उसका और प्रेमा लाहौरिया का एनकाउंटर किया और पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने ट्वीट किया, उससे कहीं ना कहीं लगता है कि पुलिस को विक्की का पता चल गया था। दरअसल, कुछ समय पहले विक्की गौंडर के साथी इंद्रजीत सिंह संधू को राजपुरा पुलिस ने गिरफ्तार किया था। पुलिस ने बताया था कि विक्की और इंद्रजीत सिंह के करीबी रिश्ते थे। यहीं से अंदाजा लगाया जा रहा था कि वो पंजाब-राजस्थान की सीमा पर हो सकता है।

विदेश भागने की खबर से लगा झटका

पुलिस के कड़े तेवर के बीच कुछ महीने पहले खबर उड़ी थी कि विक्की गौंडर विदेश भाग गया है। इस खबर के बाहर आते ही पुलिस को लगा कि नाभा जेल ब्रेक, गैंगस्टर सुक्खा काहलवां के मर्डर, गुरदासपुर के काहनूवाल में गैंगस्टर की हत्या करने वाला मोस्टवांटेड उसकी पकड़ से बाहर हो गया है। हालांकि, विक्की एक बार फिर फेसबुक पर आया और घोषणा किया कि वो पंजाब छोड़कर नहीं जाएगा। उसके दावे के साथ ही पंजाब पुलिस के चेहरे खिल उठे। लेकिन एकबार फिर पुलिस की सारी कोशिशें नाकाम होती चली गई। क्योंकि तमाम कोशिशों के बावजूद पुलिस के हाथ उसकी परछाई तक नहीं पहुंच पा रहे थे।

vicky gounder encounter

गैंगस्टर्स की गिरफ्तारी के बाद बढ़ाई दबिश

पिछले दिनों गाड़ी छीनकर भाग रहे दो गैंगस्टर्स को बठिंडा पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया था। वहीं इस घटना में तीन बदमाश काबू किए गए। दरअसल, भुच्चो मंडी कस्बे से बदमाश एक फॉर्च्यूनर गाड़ी लेकर फरार हुए थे। लेकिन पुलिस उनका पीछा करते हुए पांच गैंगस्टर्स को घेर लिया था। मुठभेड़ में दो की मौत हो गई थी। बताया जाता है कि तीन गैंगस्टर्स की गिरफ्तारी के बाद विक्की गौंडर का पता लग चुका था। इसके बाद पुलिस उसके एनकाउंटर की गिरफ्तारी के लिए जाल बिछा दिया। पुलिस को पता लग गया था कि अगर विक्की गौंडर को कहां मारा जा सकता है। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करके विक्की और प्रेमा लाहौरिया को मार गिराया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *