ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया : सुप्रीम कोर्ट के निर्देश और करणी सेना के विरोध के बावजूद संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘पद्मावत’ 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई। विरोध के कारण फिल्म ‘पद्मावत’ के रिलीज पर संशय बना हुआ था। दूसरी तरफ करणी सेना की गुंडागर्दी के चलते गुजरात, गोआ, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, हरियाणा, राजस्थान के अधिकांश सिनेमाघरों ने फिल्म के प्रदर्शन से इंकार कर दिया। बावजूद दर्शकों ने करणी सेना के फरमान को दरकिनार कर दिया और इसका सीधा असर फिल्म के पहले दिन के कलेक्शन पर पड़ा।
#Padmaavat takes a FANTABULOUS START in key international markets on Thu…
AUSTRALIA: A$ 367,984 [₹ 1.88 cr]
NEW ZEALAND: NZ$ 64,265 [₹ 29.99 lakhs]
UK [preview screenings]: £ 97,604 [₹ 88.08 lakhs]@Rentrak— taran adarsh (@taran_adarsh) January 26, 2018
ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्वीट करके बताया कि फिल्म ने गुरुवार को ऑस्ट्रेलिया में 1.88 करोड़, न्यूजीलैंड में 29.99 लाख, यूके में 88.08 लाख रूपए कमाए। बताया जा रहा है कि पहले दिन फिल्म को दस लाख से ज्यादा लोगों ने देखा। पहले दिन फिल्म ने तकरीबन 20 करोड़ रूपए कमाए। जबकि पेड प्रीव्यू के कारण फिल्म को 1.5 करोड़ की कमाई भी हुई। अगर यही ट्रेंड जारी रहा तो रविवार तक फिल्म 100 करोड़ कमा लेगी। शुक्रवार को गणतंत्र दिवस की छुट्टी है जबकि शनिवार और रविवार के कारण भी दर्शक फिल्म देखने पहुंचेंगे।
DP 😍 how can a human being look soooooo stunning!!! But what’s even more stunning is your strength and your eyes and everything you did in this film! @deepikapadukone ❤️❤️❤️
— Alia Bhatt (@aliaa08) January 25, 2018
Ranveer Singh you magnificent person! How you’ve done this??? Epic epic epic! Blown me away and how! Pure magic in Padmavat!!!!!! 👏👏👏👏 @RanveerOfficial #Padmavat
— Alia Bhatt (@aliaa08) January 25, 2018
And last but definitely not the least my dear friend @shahidkapoor!!!! How you manage to make every character look like you belong there amazes me. 👏👏 Gave me soo many moments of goose flesh! 🙌 #Padmaavat
— Alia Bhatt (@aliaa08) January 25, 2018
Sanjay sir you have nailed it once again with the world you’ve given us! Can’t wait for your next magical piece already! Running out of big beautiful words to describe your films ☺️🙈 Thank you for this experience 🙂 ✨✨✨✨ #SanjayLeelaBhansali
— Alia Bhatt (@aliaa08) January 25, 2018
फिल्म में दीपिका पादुकोण, शाहिद कपूर, रणवीर सिंह की एक्टिंग भी काफी पसंद किए जा रहे हैं। शाहिद, रणवीर की एक्टिंग हो या दीपिका पादुकोण की स्क्रीन प्रजेंस दर्शक इसे काफी पसंद कर रहे हैं। वहीं बॉलीवुड भी फिल्म की बहुत तारीफ कर रही है। नील नितिन मुकेश ने अपने ट्वीट में संजय लीला भंसाली को हिंदी सिनेमा का भगवान कहा है। जबकि आलिया भट्ट ने अपने ट्वीट्स में शाहिद कपूर, रणवीर कपूर और दीपिका पादुकोण के साथ ही संजय लीला भंसाली की जमकर तारीफ की। आलिया ने लिखा ‘संजय सर आपने कमाल कर दिया।‘
