खूबसूरत दिखने वाली रूस की स्कूल टीचर को मैनेजमेंट ने नौकरी से दिया निकाल!

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया : दुनिया की शायद ही कोई महिला होगी, जो खूबसूरत नहीं दिखना चाहेगी। लेकिन कभी आपने सुना है कि किसी महिला को…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया : दुनिया की शायद ही कोई महिला होगी, जो खूबसूरत नहीं दिखना चाहेगी। लेकिन कभी आपने सुना है कि किसी महिला को खूबसूरत दिखने का खामियाजा इस हद तक चुकाना पड़ेगा कि उसे नौकरी से हाथ धोना पड़े। जी हां, एक ऐसा ही वाकया सामने आया है रूस से। जहां एक नर्सरी स्कूल की टीचर को इसलिए नौकरी से निकाल दिया गया कि वो दिखने में बेहद खूबसूरत है।

हैरानी की बात यह है कि स्कूल मैनेजमेंट ने यहां तक कह दिया कि टीचर की खूबसूरती के कारण बच्चों के मन में गलत भावनाएं घर करती जा रही थी। हम बात कर रहें हैं रूस के येकातेरिनबर्ग की 26 वर्षीय विक्टोरिया डेमेस्कीना की। विक्टोरिया सोशल साइट्स पर काफी एक्टिव हैं। वो अपनी ग्लैमरस फोटोज इंस्टाग्राम पर पोस्ट करती रहती हैं। विक्टोरिया के इन्हीं फोटोज की वजह से नौकरी से निकाल दिया गया।

दरअसल, स्कूल में पढ़ने वाले स्टूडेंट्स के पिता ने विक्टोरिया की तस्वीर इंस्टाग्राम पर देखी। फोटोज देखने के बाद पैरेंट्स ने इसकी शिकायत स्कूल मैनेजमेंट से कर दी। इसके बाद स्कूल मैनेजमेंट ने विक्टोरिया को इंस्टाग्राम से फोटोज डिलीट करने को कहा। हालांकि, विक्टोरिया ने इससे मना कर दिया। फिर क्या था मैनेजमेंट उसे स्कूल से निकाल दिया। पूरे मामले में विक्टोरिया का साथ काम करने वाले टीचर्स ने भी नहीं दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *