ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने सिखों के दसवें गुरू श्री गुरू गोबिंद सिंह जी के चार साहिबजादों के इतिहास को पाठ्यक्रम में शामिल करने का फैसला लिया है।
जानकारी अनुसार साल 2019-20 से दसवीं कक्षा के इतिहास पाठ्यक्रम में चार साहिबजादों के जीवन के इतिहास को शामिल किया जाएगा।
सिख गुरूद्धारा प्रबंधक समिती के महासचिव मनजिंदर सिंह सिरसा ने बताया कि चार साहिबजादों ने देश और मानवता के लिए जो शहादत दी है उसको पाठ्यक्रम में शामिल किया जाएगा। यह बहुत महत्व बात है कि अलग अलग शिक्षा बोर्ड ने इनको पाठ्यक्रम में शामिल करने के लिए महसूस किया।
इसके इलावा उन्होने ये भी कहा कि चार साहिबजादों की शहादत की जानकारी देने के लिए संगोष्ठी आयोजित करने की योजना है जिसकी रूपरेखा को जल्द घोषित किया जाएगा। आपको बता दे कि सिरसा ने श्री गुरूगोबिंद सिंह जी के चार साहिबजादों के जीवन और इतिहास को शिक्षा पाठ्यक्रम में शामिल करने की अपिल की थी।



