ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया : फिल्मकार करण जौहर ने फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर-2’ का नया पोस्टर जारी कर दिया है। यह फिल्म साल 2012 में आई फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ की सीक्वल है। पोस्टर जारी करने के लिए करण जौहर ने ट्वीटर का सहारा लिया। उन्होंने फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर-2’ की पोस्टर जारी करते हुए बताया कि फिल्म 23 फरवरी 2018 को रिलीज होगी। उम्मीद है कि यह पिछली फिल्म जैसी सुपरहिट होगी।
https://twitter.com/karanjohar/status/956222163480031232
फिल्म में दो नई अभिनेत्रियों को मौका दिया गया है। इनके नामों का ऐलान अगले महीने किया जाएगा। फिल्म का निर्देशन पुनीत मल्होत्रा ने किया है। पोस्टर में टाइगर श्राफ को दिखाया गया है। वो डेनिम की शर्ट और पैंट पहने हैं, जबकि उनके हाथ में बैग है। टाइगर श्राफ को ऐसे कपड़े पहनाए गए हैं, जिससे उनकी बॉडी दिखाई जाए। बता दें कि ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ से करण ने वरुण धवन, सिद्धार्थ मल्होत्रा और ऑलिया भट्ट को लॉन्च किया था।
