राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने हिमाचली टोपी में ली गणतंत्र दिवस परेड की सलामी

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: देश के राजनीतिज्ञों में हिमाचली टोपी काफी लोकप्रिय है । कई केन्द्रीय मंत्री और अन्य प्रदेशों के राजनेता भी हिमाचली टोपी को शौक…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: देश के राजनीतिज्ञों में हिमाचली टोपी काफी लोकप्रिय है । कई केन्द्रीय मंत्री और अन्य प्रदेशों के राजनेता भी हिमाचली टोपी को शौक से पहनते हैं । मुख्यता तौर से पहले इस अवसर पर राजस्थानी पगड़ी पहन कर सलामी लेने का चलन चलता आ रहा था । लेकिन इस बार राष्ट्रपति कोविंद ने सर ढंकने के लिए हिमाचली टोपी को चुना, जो हिमाचल प्रदेश वासियों के लिए गर्व का विषय है । लेकिन देश के राष्ट्रपति द्वारा गणतंत्र दिवस के अधिकारिक समारोह में इसे पहन के सलामी लेना वाकई इसकी बढती लोकप्रियता का एक जबरदस्त उदहारण है ।

हिमाचल की संस्कृति का जलवा आज राजपथ पर हुई गणतंत्र दिवस परेड में भी देखने को मिला । परेड में हिमाचल की झांकी तो शामिल थी ही साथ में हिमाचल का जादू मुख्य अतिथि राष्ट्रपति कोविंद के सर चढ़ कर बोल रहा था । इस गणतंत्र दिवस परेड की सलामी राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने हिमाचली टोपी पहन कर ली । वाकई वो नजारा देखने लायक था ।

Watch Video

https://youtu.be/cyKv_dH7ZJk

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *