ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया : हरियाणा में 69वां गणतंत्र दिवस अलग अंदाज में मनाया गया। राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी ने अंबाला में ध्वजारोहण किया जबकि मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने रोहतक में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इसके साथ ही गॉर्ड ऑफ ऑनर का निरीक्षण भी किया। मुख्यमंत्री ने अपने संबोघन में राज्य सरकार की उपलब्धियों के बारे में बताया। सीएम ने कहा कि स्वतंत्रता की लड़ाई में हरियाणा के लोगों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया था। हरियाणा सरकार ने ई-गर्वनेंस और सिंगल विंडो सिस्टम को लागू करके शासन में पारदर्शिता लाई है। हालांकि अपने संबोधन के दौरान मुख्यमंत्री खट्टर विरोधियों पर निशाना साधने से नहीं चूके। उन्होंने कहा कि पिछली सरकार के शासनकाल में सिर्फ चहेतों के बीच नौकरी की रेवड़ियां बांटी गई थी। महिला सुरक्षा से जुड़े मसले पर सीएम ने कहा कि इसके लिए बिल लाया जाएगा ताकी हरियाणा की बेटियों सुरक्षित माहौल में जी सकें |
दूसरी तरफ विधानसभा अध्यक्ष कंवरपाल गुज्जर ने हिसार, उपाध्यक्ष संतोष यादव ने भिवानी, सूबे के शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा ने गुरूग्राम, वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने पानीपत, कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनकखड़ ने रेवाड़ी, स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कुरूक्षेत्र, पीडब्ल्यूडी मंत्री राव नरबीर सिंह ने करनाल, शहरी स्वास्थ्य निकाय मंत्री कविता जैन ने झज्जर, परिवहन मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने कैथल में राष्ट्रीय ध्वज फहराकर सलामी ली। वहीं उद्योग एवं पर्यावरण मंत्री विपुल गोयल ने सिरसा, राज्यमंत्री मनीष ग्रोवर ने फरीदाबाद, कृष्ण बेदी ने नूह, कर्णदेव कंबोज ने जींद, बनवारी लाल ने चरखी दादरी, नायब सिंह सैनी ने यमुनानगर, स्टेट चीफ व्हीप ज्ञानचंद गुप्ता ने सोनीपत में राष्ट्रीय ध्वज फहराया।
गणतंत्र दिवस पर राजकीय आयोजन के साथ ही धार्मिक स्थलों पर भी ध्वजारोहण किया गया। वहीं सुरक्षा को लेकर चाक-चौबंद व्यवस्था भी की गई थी।
हरियाणा में शान से लहराया तिरंगा
राज्यपाल ने अंबाला में किया ध्वजारोहण
मुख्यमंत्री ने रोहतक में फहराया राष्ट्रीय ध्वज
महिला सुरक्षा के लिए सरकार लाएगी बिल : खट्टर
Watch Video
https://youtu.be/el5Xd550bQY
