ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया : 69वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर राजपाथ पर भारत की शक्ति का प्रदर्शन किया गया। भारत की सामरिक शक्ति देखकर हर कोई अचंभित रह गया। इसके पूर्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आसियान देशों से पहुंचे मुख्य अतिथियों का स्वागत किया। ध्वजारोहण के बाद देश के जांबाज सैनिकों ने शानदार मार्च पास्ट किया। वहीं रंगारंग झांकियां निकाली गई। लेकिन, राजपथ पर महिला शक्ति का दम देखकर सभी ने दांतों तले उंगलियां दबा ली। जी हां, हम बात कर रहे हैं बीएसएफ की महिला मोटरसाइकिल दस्ता ‘सीमा भवानी’ की। महिला डेयरडेविल्स ने पहली बार राजपथ पर अपने शौर्य की अमिट गाथा लिख दी।
https://youtu.be/rP60OUZGwWo
बीएसएफ और आर्मी के डेयरडेविल्स एक-एक साल के अंतराल पर अपना स्टंट दिखाते हैं। पिछले साल आर्मी के जवानों ने स्टंट दिखाया था। इस बार बारी बीएसएफ के डेयरडेविल्स की थी। और, बीएसएफ ने महिला विंग को चुना। विमेन डेयरडेविल्स में पंजाब की सर्वाधिक 20 प्रतिभागी शामिल थीं। इसके अलावा दिल्ली, उत्तराखंड, मेघालय, हिमाचल प्रदेश, उत्तरप्रदेश, मप्र, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र की प्रतिभागी भी शामिल रहीं। महिलाओं में 15 शादीशुदा हैं, बावजूद जब उन्होंने रॉयल एनफील्ड बुलेट पर करतब दिखाना शुरू किया तो उपस्थित लोग चौंक गए। बीएसएफ मोटरसाइकिल टीम का नेतृत्व सब इंस्पेक्टर स्टान्जिन नारयांग ने किया।









