ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया : सेल्फी के चक्कर में लोग कभी-कभी ऐसा कदम उठा लेते हैं कि उनकी जान जोखिम में पड़ जाती है। अब तक सेल्फी के चक्कर में सैकड़ों लोगों की मौत हो चुकी है, बावजूद सेल्फी का क्रेज जारी है। इसी तरह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। यह खौफनाक वीडियो हैदराबाद का है, जिसमें शिव नामक युवक ट्रेन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल कराया गया है, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
https://youtu.be/vkCRbaFPqEM
वीडियो में देख सकते हैं कि युवक अपने स्मार्टफोन पर मोबाइल वीडियो बना रहा है। यह घटना भारतनगर रेलवे स्टेशन की है। युवक के पीछे से ट्रेन आ रही है पर वो वीडियो बनाने में मशगूल रहता है। ट्रेन की आवाज के कारण आसपास के लोगों की आवाज उस तक नहीं पहुंच पाती है। जब तक कोई कुछ करता, युवक को ट्रेन धक्का मारकर आगे बढ़ जाती है। हालांकि, युवक की हालत स्थिर बताई जाती है। लेकिन इस घटना से साफ है कि जरा सी असावधानी जिंदगी पर सवालिया निशान लगा सकता है।
