ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया : गणतंत्र दिवस और आसियान सम्मेलन को लेकर दिल्ली को हाई-अलर्ट पर रखा गया है। यहां तक कि फिल्म ‘पद्मावत’ के प्रदर्शन में किसी तरह की अड़चन नहीं आए, इसके लिए भी पर्याप्त पुलिस को तैनात किया गया है। इसके बावजूद अपराधियों के हौसले पर किसी तरह की लगाम नहीं लगाई जा सकी है। यही कारण गुरूवार की सुबह बाइक सवार दो हथियारबंद अपराधियों ने क्लास एक के एक छात्र को बस से अगवा करके फरार हो गए।
बताया जाता है कि एक प्रतिष्ठित स्कूल के छात्रों से भरी बस को अपराधियों ने फायरिंग करके रोका। इसके बाद गन प्वाइंट पर क्लास एक के स्टूडेंट को अगवा कर लिया। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। दिल्ली पूर्वी रेंज के पुलिस ज्वाइंट कमिश्नर रविंद्र सिंह यादव ने घटना की तस्दीक करते हुए बताया कि ‘अपहरण को लेकर एक मामला दर्ज कर लिया गया है। सुबह 10 बजे तक बच्चे के परिवार को किसी तरह की फिरौती के लिए फोन नहीं किया गया है।’
घटना को सुबह 8 बजे अंजाम दिया गया। अपहरण के बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दिया। अपराधी काली बाइक से घटनास्थल पर पहुंचे थे। उन्होंने पहले फायरिंग करके बस को रोका। फिर बाइक पर पीछे बैठा शख्स हथियार लहराते हुए बस के अंदर दाखिल हो गया। ड्राइवर ने रोकने की कोशिश की तो उस पर फायरिंग कर दिया। इसके बाद क्लास एक के बच्चे को गोद में उठाकर नीचे उतरे और यूपी की तरफ भाग गए। बस में करीब 20 बच्चे और बैठे हुए थे। पुलिस ने अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान शुरू कर दिया है।


