राजस्थान, गुजरात, मप्र और गोआ में फिल्म ‘पद्मावत’ का प्रदर्शन नहीं!

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया : 25 जनवरी को संजय लीला भंसाली फिल्म ‘पद्मावत’ रिलीज कर रहे हैं। दूसरी तरफ देशभर में फिल्म के विरोध में हिंसक…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया : 25 जनवरी को संजय लीला भंसाली फिल्म ‘पद्मावत’ रिलीज कर रहे हैं। दूसरी तरफ देशभर में फिल्म के विरोध में हिंसक प्रदर्शन किया जा रहा है। वहीं बुधवार की देर शाम संजय लीला भंसाली के साथ ही फिल्म ‘पद्मावत’ की स्टारकास्ट के लिए बुरी खबर आई। दरअसल, भारतीय मल्टीप्लेक्स एसोसिएशन के सदस्यों ने जानकारी दिया कि राजस्थान, गुजरात, मध्यप्रदेश और गोआ में फिल्म का प्रदर्शन नहीं गिया जाएगा। फिल्म के विरोध के बाद एसोसिएशन ने यह फैसला लिया है। एसोसिएशन देशभर के 75 फीसदी मल्टीप्लेक्स का संचालन करती है। इस लिहाज से रिलीज के साथ ही संजय लीला भंसाली को फिल्म ‘पद्मावत’ झटका देने से नहीं चूकेगी।टीओआई की रिपोर्ट की मानें तो एसोसिएशन के अध्यक्ष दीपक असेर ने कहा है कि राजस्थान, गुजरात, मप्र और गोआ में फिल्म का प्रदर्शन नहीं किया जाएगा। उनके लिए फिल्म से ज्यादा महत्त्वपूर्ण सुरक्षा है। अगर आगे स्थिति संतोषजनक होती है तो फिल्म को प्रदर्शित करने पर फैसला लिया जाएगा। उन राज्यों में जहां फिल्म रिलीज की जाएगी, वहां पुलिस के साथ ही निजी सुरक्षा बलों को नियुक्त किया जाएगा। एसोसिएशन के सदस्य देश के करीब दो हजार स्क्रीन का संचालन करते हैं। वहीं सिनेमा ओनर्स और एग्जिबिटर्स एसोसिएशन के सदस्य नितिन दातर ने फिल्म को प्रदर्शित करने के साथ ही पुलिस से सुरक्षा देने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *