ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पद्मावत को लेकर सरकार ने लाख दावे किए थे लेकिन ये दावे करणी सेना के सामने दम तोड़ते नजर आए । करणी सेना के उत्पाद से सारा हरियाणा दहल गया है । आग की लपटों से लिपटे हरियाणा में अब सिर्फ पद्मावत के विरोध का धुंआ दिख रहा है । बीजेपी सरकार के राज में एक बार फिर हरियाणा धूं धूं कर जल रहा है । ये तस्वीरे दिल दहला देती है कहीं स्कूली बसों को जलाया गया तो कहीं टिकट काउंटर पर ही आग लगा दी गई । विरोध की आड़ में करणी सेना आगजनी का खेल खेल रही है ।
हरियाणा कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने दावा किया था कि पद्मावत फिल्म की रिलीज की पूरी तैयारियां कर ली गई है । सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कर दिए गए है । उन्होंने ये भी कहा था की करणी सेना द्वारा हो रहे उत्पादों पर रोक लगाई जाएगी लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ उल्टा करणी सेना ने हरियाणा को हिला कर रख दिया । पंचकूला में एक समारोह में पहुंची कैबिनेट मंत्री कबिता जैन ने तो पद्मावत पर सवाल पूछने से कैमरे से ही मुंह मोड़ लिया । वहीं पंचकूला डीसीपी ने भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम होने के दावे किए थे ।
हरियाणा में लगी ये आग इस बात का सबूत है की हरियाणा की खट्टर सरकार लोगों की सुरक्षा को लेकर कितनी चिंतित है । ये तस्वीरे इस बात की गवाह है कि सरकार जनता से कोई सरोकार नहीं है ऐसे में बड़ा सवाल ये है कि क्या हरिय़ाणा की सरकार करणी सेना को रोकने में विफल है ? क्या हरियाणा हर बार की इस बार भी आग की लपटों से झुझलाता रहेगा |
गांव-शहर पद्मावत विरोध आंदोलन की लहर
फिर जला रहा हरियाणा
‘पद्मावत’ का बढ़ा पंगा
पद्मावत को लेकर सरकार की तैयारियां पूरी ?
Watch Video
https://youtu.be/HdaEwdmhKB8
